गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुनिकीरेती में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से 04 दिन में 46 लाख 79 हजार 498 तक की गई बिक्री

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2023 6:31 अपराह्न
टिहरी : पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से 04 दिन में 46 लाख 79 हजार 498 तक की बिक्री गई। दस दिवसीय सरस आजीविका मेले में उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आये ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प सामग्री की प्रदर्शनी आयोजित की गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने स्टॉल स्थापना के लिए निःशुल्क प्रवेश कर सकते हैं। स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों में हेण्डलूम, हेण्डीक्राफ्ट, जूस, आचार, जूट मेकिंग, गोबर से बने दीपक, फर्म बेस्ट प्रोडक्ट, प्रसाद/जूट बैग, मसाले/दालें/हल्दी, मण्डुवा आटा, झंगोरा, मिल्क प्रोडक्ट, देशी घी, हेण्डमेड कुर्ती, पहाड़ी/हिमाचली टोपी, जड़ीबूटी, शादी के शॉल, हेण्डमेड बैग, बैडशीट, झूमर, एलईडी बल्ब, हेण्डलूम/रिंगाल, अखरोट, रेड राइस, पहाड़ी नमक, वूलन प्रोडक्ट, गुलाब जल, साड़ी, सूट, कोकरी, उनी वस्त्र, आर्टीफिशियल ज्वैलरी, पंजाबी जूती, घरेलू सामाग्री आदि का विक्रय किया जा रहा है।
मेले में अब तक 142 स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने स्टॉल स्थापित किये गये हैं, जिसमें उत्तराखण्ड के 97 तथा अन्य राज्यों के 45 स्टॉल शामिल हैं। इसके साथ ही मेले में अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के 50 स्टॉल स्थापित किये गये हैं।  मेले में शनिवार को वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारी रामेन्द्र पाल, बीडीसी मेंबर/प्रधान कोडराना सहित अन्य 56 प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन में पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रधान के अधिकार/कर्तव्यों, पंचायत विकास सूचकांक, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में किये जा रहे विकास कार्यों का अनुभव साझा किये गये।
सरस मेले में सूचना विभाग के तत्वाधान में श्रीदेव सुमन नाट्य सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों द्वारा पेड़ बचाओं और स्वच्छता पर शानदार लोक नृत्य का प्रस्तुति दी गई। जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत को शनिवार महिला/युवक मंगल दल चम्बा द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। शिक्षा विभाग के तत्वाधान में पूर्णानन्द इंटर कालेज, रा.इ.का. तपोवन तथा लालबहादूर जू.हा.स्कूल ढालवाला के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या में हेमा करासी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
  • गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
  • केदारनाथ धाम में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
  • गायक कैलाश खेर पहुंचे श्री बदरीनाथ धाम, मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • सती शिरोमणि माता अनसूया की देव डोली गर्भगृह में प्रतिष्ठापित
  • पौड़ी गढ़वाल : फलों-सब्जियों में केमिकल जांच अभियान, 12 सैंपल लैब भेजे गए
  • भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे सूफी भजन गायक कैलाश खेर
  • नरसिंह जयंती पर सजा ज्योतिर्मठ का ऐतिहासिक मंदिर, 25 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार
  • बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.