बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2026 1:34 पूर्वाह्न

रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की आवाजाही फिलहाल पूरी तरह बंद कर दी गई है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार जॉन ने जानकारी देते हुए बताया कि मां गिरिजा देवी के टीले को मजबूत करने का कार्य तेजी से जारी है। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि एक ओर नदी का बहाव और दूसरी ओर कमजोर हो चुका टीला निर्माण कार्य को चुनौतीपूर्ण बना रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। मंदिर परिसर के दूसरे छोर पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्त मां गिरिजा देवी की चरण पादुका के दर्शन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 2010 उत्तराखण्ड बाढ़ के बाद से मंदिर के टीले में दरारें आने लगी थीं, जो समय के साथ बढ़ती गईं। इससे मंदिर की संरचना पर खतरा मंडराने लगा था। इसके बाद सिंचाई विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के प्रस्ताव भेजे गए और मई 2024 में पहले चरण का कार्य पूरा किया गया। वर्तमान में दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है।

अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान नदी के भीतर करीब 5 मीटर तक खुदाई की जा रही है, जहां लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे में कार्य को अत्यंत सावधानी के साथ किया जा रहा है।

बताया गया है कि पहले भी फरवरी में कुछ दिनों के लिए मंदिर को बंद किया गया था, जबकि 10 मार्च से 30 अप्रैल तक पूर्ण बंदी लागू रही। अब कार्य की प्रगति को देखते हुए मंदिर को 30 मई तक बंद रखने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर यह अवधि 15 जून तक बढ़ाई जा सकती है, ताकि मानसून से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे किए जा सकें।

विभाग का लक्ष्य जून से पहले टीले को सुरक्षित स्तर तक मजबूत कर उसके चारों ओर सुरक्षा दीवार और कंक्रीट संरचना तैयार करना है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है, ताकि इस धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.