सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन; जयकारों के साथ भेल व रानीपुर, परशुराम चौक सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई परशुराम घाट पर समापन

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2024 1:28 पूर्वाह्न

हरिद्वार। भगवान विष्णु के छठे अवतार और ब्राह्मण समाज के इष्ट देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में हरिद्वार के भेल क्षेत्र में ब्राह्मण जागृति संस्था सहित ब्राह्मण संस्थाओं द्वारा भव्य व दिव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। हरिद्वार की समस्त ब्राह्मण संस्थाओं के पदाधिकारियों व जागृति संस्था के अध्यक्ष व सचिव द्वारा भगवान परशुराम का पूजन कर सभी विप्र जनों को तिलक लगाकर व पटका पहनाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। शोभायात्रा शिवालिक नगर शिव मंदिर से आरम्भ होकर, भेल मध्य मार्ग भगतसिंह चौक, परशुराम चौक होते हुये परशुराम घाट पर समापन हुआ।

शोभायात्रा में परशुराम अखाड़े द्वारा शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से अधीर कौशिक का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में नितिन गौतम, पदम प्रकाश शर्मा, मनोज गौतम, विकास तिवारी, संजय पालीवाल, विमला पांडे, दिनेश पांडे, गौरव भारद्वाज, नितिन शर्मा, संजय पाराशर, राजकुमार शर्मा, केतन भारद्वाज, रवि मिश्रा, बालकृष्ण शास्त्री, विकास शर्मा, मनोज मिश्र, सहित विशिष्ट गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे।

शोभायात्रा में धार्मिक जीवंत झांकियों, ढ़ोल व डीजे पर भजनों ने यात्रा को मनमोहक बना दिया। ब्राह्मण समाज के अनुयाई शोभायात्रा में शामिल होकर शहर वासियों को धार्मिक संदेश देते रहे। इस दौरान मार्ग में शोभा यात्रा का सनातनियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया। हाथों में भगवा ध्वजाएं लिए ये लोग जिस भी रास्ते से निकले लोगों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग वाहनों द्वारा भी चल रहे थे। इस शोभा यात्रा द्वारा ब्राम्हण समाज ने एकजुटता का संदेश दिया है।

यात्रा के दौरान श्री भगवान परशुराम के नारों से शहर गूंजयमान हुआ। लगभग छह घंटे तक आयोजित इस शोभायात्रा की लोगों ने प्रशंसा की। यात्रा के समापन के पश्चात सभी धार्मिक झांकियों की आरती पूजन हुआ और प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, संजय शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, आर के कौशिक, उपेंद्र शर्मा सुजीत शुक्ला, सुशील त्रिपाठी, शानू शर्मा,  मनोज शुक्ला, तरुण शुक्ल, दीपक शर्मा,मुकेश शर्मा, अनिल वशिष्ठ,   कुलदीप कौशिक,  ओ एन शुक्ला उमेश पाठक,रमेश पाठक मोहित शर्मा, यतीन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, कपिल शर्मा, शंभू पंत,  विवेक कौशिक इंद्रपाल शर्मा, आशीष झा, बृजेश शर्मा, हृदय नारायण त्रिपाठी, संदीप शुक्ला अरुण शुक्ला, अनिल शर्मा , आशीष शुक्ला, राजीव कौशिक, शशिभूषण पाण्डेय,माता प्रसाद पाण्डेय, गोपाल शर्मा, मनोज द्विवेदी, अमित शर्मा आदि विप्र बंधु सहयोगी रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
  • योग शिविर के साथ चला स्वच्छता अभियान, न्यायालय परिसर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.