कोटद्वार । गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के तत्वावधान में आयोजित सेना भर्ती रैली के अंतिम दिन शनिवार को जनपद जनपद देहरादून के चकरौता, विकास नगर सहित त्यूणी तहसील के युवाओं ने प्रतिभाग किया । जिसमें अधिकतर युवाओं का रेस मारने में ही दम फूल गया ।
कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में सेना भर्ती रैली के अंतिम दिन जनपद देहरादून के चकरौता, विकास नगर सहित त्यूणी तहसील के 2116 युवाओं ने भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया जिसमें कि गुरुवार को होने वाली भर्ती रैली में 1478 युवाओं ने प्रतिभाग किया ।
सेना भर्ती रैली के निदेशक विनीत वाजपेयी ने बताया कि भर्ती रैली के अंतिम दिन जनपद देहरादून के चकरौता, विकास नगर सहित त्यूणी के 2116 युवाओं ने भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें शनिवार को होने वाली भर्ती रैली में 1478 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से मात्र 190 युवक ही सोलह सौ मीटर की दौड़ पास कर अगले दौर में प्रवेश कर पाए ।





Discussion about this post