posted on : जुलाई 16, 2022 1:02 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पर्यावरण संरक्षण को समर्पित उत्तराखण्ड़ के लोकपर्व ‘हरेला’ के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अपर्ण यदुवंशी द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर अधीनस्थ पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं हरेला पर्व के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के प्रत्येक थाना/कोतवाली व शाखा स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर वृहत स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। एसपी उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि हरेला का पर्व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है। पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ एवं सन्तुलित रखनें के लिये अमूल्य धरोहर हैं। सभी लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभायें।




