posted on : सितम्बर 16, 2024 7:23 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विश्व प्रसिद्ध यमनोत्री, गंगोत्री धाम सहित उतरकाशी जनपद मुख्यालय स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर सहित नगर क्षेत्र के अनेक प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना व जलाभिषेक । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर, आज जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना हवन, जलाभिषेक कर। शहर में मिष्ठान एवं फल वितरण किया । उतरकाशी जनपद के अनेक मंदिरों में इस अवसर पर पूजा-अर्चना हुई। सभी मंदिरों में मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने कहा हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वास्थ शरीर एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना भगवान बद्री विशाल बाबा केदार यमुना मां, मां गंगे, बाबा विश्वनाथ से करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। जिस प्रकार से धामी के नेतृत्व में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण, लव जिहाद जैसे राज्य हित में राष्ट्रहित में अहम फैसले लिए गए हम उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह उनको शक्ति और संभल प्रदान करें ताकि वे प्रदेश की इसी प्रकार सेवा करते हुए कड़े फैसले लेते रहें और जिस के लिए वह जानें भी जाते हैं धाकड़ धामी के नाम से और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में भी वह प्रदेश हित में बड़े फैसले लेंगे।
इस अवसर पर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यशस्वी दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री नागेन्द्र चौहान, लोकेंद्र बिष्ट, मुरारी लाल भट्ट,सुधा गुप्ता,राजेन्द्र गंगाडी, सूरत गुसाईं,सुरेन्द्र सिंह राणा बंटी,बालशेखर नौटियाल,चंडी प्रसाद भट्ट,शोभन राणा, अमित सेमवाल, यशपाल बिष्ट, महावीर नेगी अनीता राणा आदि शामिल थे।