बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षक दिवस पर डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिये शिक्षकों, क्रीड़ा एवं स्काउट गाइड को सार्टीफिकेट व प्रतीक चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2022 6:11 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर बीएचईएल के सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह/ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर तथा प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुये उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर, सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों के महत्व व योगदान को इसी से समझा जा सकता है कि जब कोई बच्चा पहली बार स्कूल जाता है, तो  उसके अभिभावक पूरे भरोसे के साथ अपने बच्चे को उस स्कूल के सिपुर्द करते हुये पूरी तरह से निश्चिन्त हो जाते हैं। उन्होंने गुरू गोविन्द दोऊं खड़े कांके लागू पांय…….का उल्लेख करते हुये कहा कि शिक्षक का समाज में अपना अलग स्थान है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों का मुख्य रूप से ध्यान अपने पाठ्यक्रम को पूरा कराने पर होता है, लेकिन यह भी जरूरी है कि अपने पाठ्यक्रम को पूरा कराने के साथ ही, उनका जुड़ाव  बच्चों के साथ निश्चित रूप से होना चाहिये। उन्होंने कहा कि शिक्षक का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त कर लेना ही नहीं होना चाहिये, बल्कि समय और परिस्थितियों के अनुसार अपने ज्ञान में भी अभिवृद्धि करते रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि आज के समय में, पहले की अपेक्षा काफी परिवर्तन आ गया है इसलिये यह आवश्यक है कि समय-समय पर शिक्षकों के लिये वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार एडवांटिस्ट कोर्स चलते रहने चाहिये। डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे कक्षा में कमजोर बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर अगर बच्चे की नींव मजबूत होती है, तो वे धीरे-धीरे पढ़ाई के महत्व को समझते हुये, आगे की कक्षाओं में अपना अच्छा प्रदर्शन करता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रबन्ध कार्यकारिणी के अध्यक्ष शिव शंकर जायसवाल ने कहा कि शिक्षक को हमेशा विद्यार्थी बना रहना चाहिये तथा अपना आकलन करते हुये निरन्तर ज्ञानवर्द्धन करते रहना चाहिये।
इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिये अन्नु सिंह, संतोषी नेगी, चंद्रकांता, विकास कुमार सीमा रानी, जयकुमार, रंजीता देवी, पुष्पा पांडे,, भगत सिंह, अश्वनी कुमार, मोनिका कंवर, रविकुमार, सत्येंद्र गौथियाल, विवेक सैनी, राहुल कुमार,   नीरू अग्रवाल, अमरीश गौतम, मोहनलाल, सुभाष त्यागी, अवधेश कुमार, जय कुमार कश्यप, मुकेश कुमार, सुषमा देवी, दीपा शर्मा, ए गुरूरानी, डॉ. आर.के.चौहान, लाल सिंह, अनीता शर्मा, पंकज चौहान, हेमा भारद्वाज आदि शिक्षकों तथा क्रीड़ा एवं स्काउट गाइड को सार्टीफिकेट, प्रतीक चिह्न आदि भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का सफल संचालन जिला शिक्षा अधिकारी(बेसिक) शिव प्रसाद सेमवाल ने किया।  इस अवसर पर आईएएस प्रशिक्षु आशीष मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक) नरेश कुमार हल्दियानी, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान, प्रभारी अभिलाषी जनपद शिक्षा विभाग हरिद्वार डॉ. सन्तोष चमोला सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.