रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाकुम्भ में 25 अप्रैल को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगी देव डोलियां – सतपाल महाराज

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2021 7:05 अपराह्न
  • कुम्भ में देव डोलियों के स्नान से अमृत की बूंदों से होगा मानव मात्र का कल्याण : सतपाल महाराज
  • प्रेम नगर आश्रम में स्थापित हुई श्री बद्रीनाथ व हनुमान जी की पवित्र धर्म ध्वजा

हरिद्वार । देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की ओर से महाकुंभ मेले के दौरान शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ जी एवं श्री हनुमान जी की पवित्र धर्म ध्वजा की स्थापना समारोह का आयोजन श्री प्रेम नगर आश्रम में किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने कार्यक्रम में ध्वजा स्थापना के लिए वैदिक रीति रिवाज से कलश पूजन अर्चन किया। विष्णु सहस्रनाम व हनुमान चालीसा का पाठ कर यजमानों ने धर्मध्वजा स्थापित की। आयोजन में शामिल महिलाओं ने मंगलगीत व देवस्तुति गीत गाकर वातावरण को धार्मिक आस्था के रंग में रंग दिया।

आयोजन के मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुंभ में सभी देवता 25 अप्रैल को गंगा स्नान के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए बजट की घोषणा कैबिनेट से कराने का उनका प्रयास रहेगा। गंगा स्नान को आने वाली देव डोलियों का स्वागत और भव्य अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान से सभी वैक्टीरिया, वायरस समाप्त हो जाते हैं, यह विज्ञान ने भी सिद्ध कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुंभ में देवडोलियों के स्नान से अमृत की बूंदों से पूरे मानवमात्र का कल्याण होगा।

महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि प्रेमनगर आश्रम में धर्मध्वजा स्थापना आयोजन में लगता है सभी देवी देवता स्वयं उपस्थित होकर हम सभी को आशीर्वाद दे रहे हैं। कुंभ में देवभूमि की देव डोलियां भी स्नान करतीं हैं। देवी देवताओं के आशीर्वाद से हरिद्वार में दिव्य व भव्य कुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुंभ आयोजन के लिए लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की।

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि ने कहा कि 25 अप्रैल को देवडोलियों के स्नान में प्रदेश के सभी जिलों से आई देव डोलियां स्नान करेंगी। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, मनोज गर्ग, रवि बाबू शर्मा, मुख्य संयोजक श्री महंत अनिल गिरि, कार्यक्रम सह संयोजक मुकेश जोशी, डॉ. मीरा रतूड़ी, रीता चमोली, मीडिया प्रभारी मन्नू रावत, सह मीडिया प्रभारी दीपक नेगी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.