posted on : सितम्बर 6, 2022 3:35 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के काशीरामपुर मल्ला, सैनिक नगर निवासी 79 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गयी । परिजनों ने बताया कि मृत महिला जल चढ़ाने छत पर गई थी ।जल चढ़ाने के बाद डंडे से तोरी तोड़ते समय डंडा 11 हजार की लाइन पर टच हो गया जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई । पड़ोसियों ने जब यह हादसा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई । परिजन वृद्ध महिला को लेकर बेस चिकित्सालय पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । चिकित्सालय से सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।


