गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अब OTT प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे गढ़वाली-कुमाऊँनी फिल्म और वेब सीरीज

शेयर करें !
posted on : मार्च 30, 2022 9:59 अपराह्न

देहरादून: दुनियाभर के साथ ही भारत में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म बॉलीवुड का भी पसंदीदा बनता जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड भी अपनी फ़िल्में रिलीज़ कर रहा है। साथ ही टेलीविज़न शोज की जगह अब इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली वेब सीरीज ने ले ली हैं। वहीं उत्तराखंडियों के लिए भी अब इसको लेकर खुशखबरी मिलने जा रही है। अब जल्द OTT प्लेटफॉर्म पर गढ़वाली फिल्म और वेब सीरीज भी देख पाएंगे।

उत्तराखंड सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की फिल्मों और वेब सीरीज को OTT प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड में इस प्लेटफॉर्म को VOD के नाम से जाना जाएगा। उत्तराखंड फिल्म जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि अब एक अलग क्रांति के साथ प्रदेश की संस्कृति और परंपरा को पर्दे पर दिखाया जाएगा। उत्तराखंडी सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए अम्बे सिने हाउस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की गई है। जिसे OTT प्लेटफॉर्म पर अम्बे सिने के नाम से बनाने का निश्चय किया गया हैं। प्लेटफॉर्म बनकर तैयार है और जल्द ही ये आम लोगों के सामने होगा।

इस एप्प के लिए कई गढ़वाली वेब सीरीज और कई फिल्मों का निर्माण जारी है। जिनमें ‘खुद तेरी’ और ‘वा नौनी’ नाम की गढ़वाली वेब सीरीज बनकर तैयार है। ‘गढ़वाली मोहल्ला’ और ‘भरतु की ब्वारी’ नामक वेब सीरीज निर्माणाधीन है। इसके अलावा एक फिल्म ‘मेरु गौं’ बनकर तैयार है और दूसरी बहुप्रतीक्षित गढ़वाली फिल्म ‘कमली-2’ की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा अम्बे सिने इसी साल 4 और फिल्मों का निर्माण करने वाला है।

उत्तराखंड फिल्म जगत के निर्देशक अनुज जोशी ने बताया कि, आज नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार या सोनी लाइव जैसे वीडियो OTT प्लेटफॉर्म ने जहां भारतीय मनोरंजन उद्योग की दशा और दिशा बदल दी है। वहीं उत्तराखंड के अब तक घाटे में चल रहे सिनेमा उद्योग को प्राणवायु देने के लिए इसी तरह के एक अदद VOD प्लेटफॉर्म की आवश्यकता थी। इस मकसद के लिए उत्तराखंड के एक प्रवासी उद्योगपति हर्षपाल सिंह चौधरी आगे आए और अपनी लोकभाषा व संस्कृति में अपना योगदान देने के लिए उन्होंने उत्तराखंडी सिनेमा के कुछ प्रतिष्ठित निर्माता-निर्देशकों के साथ मिलकर अम्बे सिने हाउस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना कर एक OTT प्लेटफॉर्म अम्बे सिने के नाम से बनाने का निश्चय किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.