posted on : जनवरी 6, 2022 5:54 अपराह्न
कोटद्वार। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के द्वारा भेजे गये विधानसभा लैंसडौन के कोर्डिनेटर संजय शुक्ला ने विधानसभा लैंसडौन के विभिन्न न्यायपंचायतों का दौरा करते हुए जनता की नब्ज को टटोलते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया है।लैंसडौन विधानसभा के विभिन्न न्यायपंचायतों की तीन दिवसीय दौरे की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल को सोंपते हुए कोर्डिनेटर संजय शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ चुकी है, कहा कि विगत पांच सालों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में विधानसभा लैंसडौन में विकास का एक भी कार्य नहीं हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता अब प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड फेंकने का मन बना चुकी है, उन्होंने कहा कि विधानसभा लैंसडौन की जनता की भावनाओं को समझते हुए उन्होंने लोगों की राय भी जानी, जिससे लगता है कि अब लैंसडौन की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, उन्होंने कहा कि उन्होंने लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए प्रत्याशियों के बारे मेें जानकारी जुटायी गयी है, जिसे वे पार्टी हाईकमान को कांग्रेस प्रत्याशियों की मजबूती एवं सक्रियता की जानकारी से अवगत करवायेगें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, वीडी नवानी, जितेन्द्र भाटिया मौजूद थे।