बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

NEET UG 2026 : पौड़ी में 3 मई को होगी परीक्षा, 444 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2026 12:40 पूर्वाह्न

पौड़ी : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। 

प्रभारी अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

जनपद में यह परीक्षा 3 मई (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार एक घंटे का अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6 बजे तक परीक्षा देने की अनुमति होगी। परीक्षा के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पौड़ी तथा राजकीय इंटर कॉलेज, पौड़ी नगर को केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 444 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें 204 परीक्षार्थी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पौड़ी तथा 240 परीक्षार्थी राजकीय इंटर कॉलेज, पौड़ी नगर में परीक्षा देंगे।

प्रभारी अपर जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन विभाग को परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन हेतु आवश्यकतानुसार विशेष बस सेवाएं संचालित करने एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन विभाग को आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों को परीक्षा से पूर्व दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी दिए, ताकि समय रहते किसी भी कमी को दूर किया जा सके।

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव रावत, एआरटीओ एन.के. ओझा, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय अनिता बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग अनीता देवी, प्रवक्ता जीआईसी पौड़ी नगर मोहन चंद्र घिल्डियाल, प्रवक्ता केंद्रीय विद्यालय पौड़ी मनीष भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.