सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ईट राइट के सम्बन्ध में जागरूकता बढ़ाने में एनसीसी, एनएसएस तथा मीडिया की हो सकती है महत्वपूर्ण भूमिका – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2021 5:27 अपराह्न
हरिद्वार : सहकारिता, प्रोटोकाॅल, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत तथा जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत- ऋषिकुल प्रेक्षागृह हरिद्वार में उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा आयोजित ईट-राइट कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ईट राइट का जिक्र करते हुये कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि आपको अच्छा व पौष्टिक भोजन लेना है। उन्होंने कहा कि जब आप अच्छा खाना खायेंगे, तो आपको चिकित्सक के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होनें कहा कि स्वस्थ जीवन शैली एवं दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने तथा पौष्टिक भोजन लेने का सन्देश आम जन-मानस तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा विभाग इस तरह के कार्यक्रम प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयोजित कर रहा है, जिससे जनता में स्वस्थ जीवन शैली तथा पौष्टिक भोजन लेने के सम्बंध में अधिक से अधिक जागरूकता बढ़े। उन्होंने कहा कि ईट राइट के सम्बन्ध में जागरूकता बढ़ाने में एनसीसी, एनएसएस तथा मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने एनएनजेएन पीजी काॅलेज के विद्यार्थियों-सुश्री अनन्या भटनागर की टीम द्वारा ईट राइट स्क्रिप्ट का प्रभावपूर्ण ढंग से मंचन करने पर पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वैक्सीनेशन का जिक्र करते हुये कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की पहली डोज शत-प्रतिशत लोगों को लग गयी है तथा दूसरी डोज दिसम्बर,2021 तक सभी को लग जायेगी। ऋषिकुल परिसर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर ऋषिकुल परिसर में पौष्टिक आहार, स्वस्थ्य जीवन शैली आदि से सम्बन्धित आकर्षक स्टाॅल लगाये गये थे। समारोह में उत्साहवर्द्धन हेतु पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर कौशिक आर्ट ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय गीत-‘‘वंदे मातरम‘‘ का मंचन किया गया तथा विभिन्न छटाओं एवं मंत्र-मुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर ईट राइट रैली का भी आयोजन किया गया। मंच का सफल संचालन डाॅ. नरेश चौधरी, सचिव रेडक्रास ने किया। इस अवसर पर एफडीए गढ़वाल मण्डल आरएस. रावत, एफडीए  कुमाऊ मण्डल अनोज थपलियाल, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन अभिहित अधिकारी आरएस पाल, खाद्य संरक्षा अधिकारी नगर निगम कपिल देव, वरिष्ठ खाद्य अधिकारी संतोष सिंह एवं संदीप मिश्रा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण़ उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.