रविवार, जुलाई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्लेटफार्म है राष्ट्रीय सेवा योजना – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडी महिला छात्रों के लिए गणतन्त्र दिवस परेड (मध्य क्षेत्र) से पूर्व आयोजन में की शिरकत, कहा विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2023 12:22 पूर्वाह्न
हरिद्वार : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोमवार को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची, जहां प्रति-कुलपति डॉ. चिन्मय पांड्या द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर(मध्य क्षेत्र) का यह आयोजन कुल 9 दिनों तक चलेगा जिसका कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्लेटफार्म है, जो विद्यार्थियों को जीवन जीने का सही तरीका बताता है और उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए, उसके बारे में अवगत करवाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है और सच्चाई व अच्छाई के मार्ग पर चलकर देश को उन्नति व प्रगति के रास्ते पर आगे लेकर जाना है व हमें सब को साथ लेकर आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का नारा भी यही है कि मैं नहीं, पहले आप। राष्ट्रीय सेवा योजना का कोई धर्म नहीं है बल्कि यह सब के साथ समान व्यवहार करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समय-समय पर समाज में फैली कुरीतियों और अज्ञानता को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है। साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना(लखनऊ) वीएस कबीर, कुलपति शरद पांधी सहित विश्वविद्यालय के अध्यापकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

हाल के पोस्ट

  • एसपी अजय गणपति एवं एसपी रेखा यादव के निर्देशन में चंपावत – पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नेपाल सीमा पर 10 करोड़ तेईस लाख चौरासी हजार रुपये की MDMA ड्रग्स के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच जारी
  • कांवड़ मेला 2025 : मंगलौर पुलिस सख्त, 27 डीजे संचालकों को थमाए नोटिस, दिए कड़े निर्देश
  • एसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जीआरपी ने पेश की नई मिसाल, अमेरिकी यात्री ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा, कहा- उत्तराखंड पुलिस की ड्यूटी और मानवता लाजवाब
  • मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद चंपावत, पिथौरागढ़ एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, ₹10.23 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, महिला गिरफ्तार, राज्य में अब तक की सिंगल सीजर की सबसे बड़ी कार्यवाही
  • मां सुरकंडा देवी, हमारी लोक आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की पेटियों की कमी का लिया संज्ञान, अधिकारियों को तलब कर दिए सख्त निर्देश
  • नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए दून पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान, स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध स्थानों पर की जा रही आकस्मिक चैकिंग की कार्यवाही
  • बिहार में लगभग सभी मतदाताओं से सीधे संपर्क में आया निर्वाचन आयोग
  • गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, उत्तराखंड में होने वाले सहकारिता मेलों के शुभारंभ का दिया आमंत्रण
  • एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कांवड़ मेला क्षेत्र में लक्ष्मणझूला पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.