बुधवार, नवम्बर 26, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th नवम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : गाँधी जयंती पर राजकीय भवनों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 30, 2021 3:57 अपराह्न
पौड़ी : महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर  02 अक्टूबर 2021 को प्रातः 8:00 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वहीं सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े हॉल या कक्ष में वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी गढ़वाल इला गिरी के द्वारा महात्मा गांधी जी की जयंती के समारोह कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु जनपद स्तरीय संबंधित अधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया है। कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर पौड़ी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं द्वारा राम धुन एवं गांधी जी के भजनों का गायन किया जाएगा। गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देशसेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधी अंत्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों का संक्षिप्त परिचय दिया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि प्रातः 8:30 बजे स्कूलों/कॉलेजों में गांधीवादी जीवन दृष्टि का प्रचार तथा गांधीजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों के मध्य वाद-विवाद या गोष्ठी, जिसमें जातिगत भेदभाव से दूर रहकर समाज में समता और समरसता लाने पर बल दिया जाए। मानवाधिकारों की सुरक्षा तथा निर्बलों के उत्पीड़न को समाप्त करने के लिए शासन की प्रतिबद्धता से जनसाधारण को अवगत कराया जाएगा। कहा कि प्रातः 9:00 बजे कंडोलिया में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा नगर पालिका पौड़ी द्वारा आसपास सफाई व्यवस्था किया जाएगा। कहा कि प्रातः 9:30 विभिन्न संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की सहायता से प्रौढ़ शिक्षा एवं साक्षरता को बढ़ावा देने तथा सामाजिक विषमता के अभिशाप के उन्मूलन के लिए आम जनता का आहवान किया जाएगा तथा कार्यक्रम को नई गति प्रदान की जाएगी। प्रातः 10:00 महिलाओं की उन्नति के लिए गांधी जी द्वारा बताए गए, मार्ग का अनुसरण करने, बालिका शिक्षा के प्रचार, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक चेतना पैदा करने हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। कहा कि 11:00 बजे से 12:00 बजे तक विकास भवन पौड़ी में गांधीजी के सिद्धांतों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके तहत गांधी जी के नेतृत्व में चलाए गए स्वाधीनता आंदोलन, उत्तराखंड में इसका व्यापक प्रभाव, गांधी जी द्वारा दिए गए रचनात्मक कार्यक्रमों, स्वदेशी आंदोलन, नमक सत्याग्रह, व्यक्तिगत सत्याग्रह आदि पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही सादा जीवन उच्च विचार, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्व धर्म सम्भाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी। पंथ निरपेक्षता की मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। सार्वजनिक संस्थानों तथा गांधी जी के विचारों में आस्था रखने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता से रचनात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के साथ ही समरसत्ता, सदभाव और सहयोग पर आधारित आदर्श समाज की संरचना की आवश्यकता को रेखांकित किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रपिता द्वारा लघु, कुटीर एवं खादी ग्रामोद्योगों के विकास व उन्नयन के संबंध में उत्तराखंड में ऐसे उद्योगों के महत्व को देखते हुए आमजन को ऐसे उद्योगों की ओर उन्मुख किए जाने हेतु प्रेरित किया जाये।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बच्चों से उनका बचपन व शिक्षा छिनने वालों को बख्शा नही जाएगा – डीएम सविन बंसल
  • इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट: 12,000 साल बाद उठा राख का विशाल गुबार, भारत पहुंचा खतरा, DGCA ने जारी की सख्त एडवाइजरी
  • दिव्यांग कोटे में फर्जी प्रमाणपत्र : 51 शिक्षकों की नौकरी पर संकट, जारी करने वाले डॉक्टर भी जांच के घेरे में
  • बदरीनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए होंगे बंद, फूलों से भव्य पुष्प सज्जा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
  • “ये ध्वज सदियों के सपने साकार होने का प्रतीक…”, धर्म ध्वजारोहण कर बोले पीएम
  • बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, बदरीविशाल की जयकारों की गूंज
  • बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, बदरीविशाल की जयकारों की गूंज
  • बिल लाओ-इनाम पाओ के 1888 विजेताओं को सीएम धामी ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दिग्गज नेता फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
  • उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दिग्गज नेता दिवाकर भट्ट का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.