मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में बनेगा नाथ सर्किट – पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम 

शेयर करें !
posted on : मई 5, 2022 5:33 अपराह्न
हरिद्वार। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के जितने भी मामले लंबित हैं उन सब का हाल होगा। दोनों प्रदेश मिलकर उत्तर टूरिज्म को आगे बढ़ाएंगे। उक्त बात उत्तराखंड के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार में  43.27 करोड़ की लागत से निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि इससे चारधाम एवं देवभूमि की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा होगा। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में जितनी भी परिसंपत्तियों के मामले हैं लंबित पड़े थे सबका हल निकल रहा है और दोनों प्रदेश मिलकर अब उत्तर टूरिज़्म को भी आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करेंगे। महाभारत सर्किट, रामायण सर्किट पर हम कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड में रामायण सर्किट के अंतर्गत द्रोणागिरी पर्वत आता है जहां से हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लेकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाये।हमारे यहां भरत मंदिर है। रघुनाथ मंदिर भी है जहां से भगवान राम की मूर्ति जानकी धाम को जाती है। इसके अलावा महाभारत सर्किट का एक बड़ा हिस्सा उत्तराखंड में ही आता है। अल्मोड़ा के नजदीक सबसे पुरानी लखुडियार है। जहां पर 5000 साल पुरानी केव पेंटिंग गुफाओं के अंदर बनी है। यह इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की संस्कृति कितनी प्राचीन थी।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि आने वाले समय में सरकार एक ऐतिहासिक ट्रेल बनाने जा रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में नाथ संप्रदाय का काफी बोलबाला रहा है और अब जिस प्रकार से योगी जी ने अपने गुरू की मूर्ति का यहां अनावरण किया है उसे देखते हुए हम नाथ सर्किट भी बनाने जा रहे हैं। जहां-जहां भी गुरु गोरखनाथ जी ने तपस्या की जो भी उनकी गुफाएं हैं उन्हें जोड़ते हुए नाथ सर्किट बनाया जाएगा। हमने मोदी ट्रेल बनाया है। दोनों राज्यों में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए बहुत से कार्य किये जायेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना
  • सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस सेवा और संवेदना के साथ मनाया, कोरोनेशन व रायपुर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  • उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण का लोकार्पण, 324.26 लाख रुपये की लागत से हुआ पांच किलोमीटर सड़क का डामरीकरण, कई गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
  • जनता मिलन में 50 शिकायतों पर सुनवाई, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, कहा – शिकायत का समाधान ही जनता के विश्वास को मजबूत करने का माध्यम
  • कुमाऊं विवि के कुलपति पद की दौड़ में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. केपी सिंह की दावेदारी से चर्चाओं का बाजार गर्म 
  • कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित
  • चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर 11 टीमों ने जनपदभर के बाजारों में चलाया व्यापक निरीक्षण अभियान, दुकानों में चीनी के स्टॉक की जांच
  • हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
  • मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.