सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर ने उल्लेखनीय कार्य कर बढ़ाया है प्रदेश का गौरव – डीएम विनय शंकर पाण्डेय

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2021 6:40 अपराह्न

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को होटल गार्डनिया में शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एण्ड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में नार्थ जोन में नगर पालिका, शिवालिक नगर, हरिद्वार द्वारा पहली रैंक प्राप्त करने पर, नगरपालिका, शिवालिक नगर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। समारोह को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2016 से स्वच्छता अभियान की शुरूआत हुई थी तथा तभी से स्वच्छता की रैंकिंग की भी शुरूआत हुई थी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अच्छे परिणाम देती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में अब नई-नई तकनीक का भी इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लिये पुरस्कार प्राप्त कर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका ने एक उल्लेखनीय कार्य कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान इस पुरस्कार से शेष नगरपालिकायें भी प्रेरणा लेंगी। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की पूरी टीम को इसके लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजीव शर्मा छोटे से छोटे कर्मचारी का ध्यान रखते हैं, इसी का परिणाम यह पुरस्कार है।

जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि राजीव शर्मा द्वारा पूर्व में शिवालिक नगर के दस पार्कों के सौन्दर्यीकरण/विकसित करने का प्रस्ताव मेरे सम्मुख रखा था, जिसे मैं आज स्वीकार करता हूं तथा इन पार्कों का सौन्दर्यीकरण/विकसित, किया जायेगा तथा एचआरडीए का पूरा सहयोग नगरपालिका, शिवालिक नगर को प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र करते हुये कहा कि राम राज व स्वच्छता महात्मा गांधी जी की दो परिकल्पनायें थीं, उनको धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उतारा। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार की जो भी जनहित की योजनायें होंगी, टीम नगरपालिका उनका शत-प्रति

शत  क्रियान्वयन करेगी। उन्होंने कोरोना काल में नगर पालिका द्वारा किये गये कार्यों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।
राजीव शर्मा ने नगरपालिका शिवालिक नगर का उल्लेख करते हुये बताया कि प्रारम्भ में 28 हजार घरों में से केवल सात व आठ हजार परिवारों का कूड़ा घर-घर से इकट्ठा किया जाता था, लेकिन इन तीन सालों में स्थिति बदल गयी है। अब 21 हजार परिवारों का कूड़ा घर-घर से इकट्ठा किया जाता है तथा सात हजार लोग अभी भी सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा डाल रहे हैं, जिसे शीघ्र ही शत-प्रतिशत घरों से ही इकट्ठा किया जायेगा। समारोह को कोर काॅलेज के चेयनमैन जेसी जैन, सिडकुल एसोसिएशन के हिमेश कपूर, समाजसेवी प्रदीप शर्मा, अवनीश मिश्रा, संजीव गुप्ता, अल्ताब हुसैन, उद्योगपति मनोज गौतम तथा अन्य समाजिक पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों, स्वच्छता सर्वेक्षण में कार्य करने वालों को सम्मानित किया तथा राज्य सरकार की स्वास्थ्य आरोहण योजना के अन्तर्गत नेचर फाउण्डेशन द्वारा तैयार की गयी स्वच्छता किटों एवं सिली-सिलाई वर्दी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका के लिये सफाई जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले स्वच्छता दूतों-सर्वश्री संजीव गुप्ता, धर्मेन्द्र विश्नोई, रीना तोमर, कैलाश भण्डारी, अरूण पण्डित, अंशुल शर्मा, साहिब वालिया, त्रिभुवन नारायण, अजय सिंह, पवन कुमार तथा श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा को सर्वश्री हिमेश कपूर, प्रवीण कुमार, रवि धींगड़ा, अजय अरोड़ा, भारत भूषण चैहान, राकेश चैहान, पंकज चैहान, हरिओम चैहान, विनोद कुमार त्रिपाठी, राज तिवारी, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, मनोज शुक्ला, महावीर गुसाई, दीपक नौटियाल, पदम प्र्रकाश, अवनीश मिश्र, पंकज शर्मा, संजय शर्मा, मनोज गौतम, ए.जी.पी. जुयाल, सिनियर सीटीजन फोरम के सर्वेश गुप्ता, धस्माना जी, शीशपाल भनोट, नीता नैयर, शशि भूषण पाण्डेय, आर बी एस कुशवाह, बृदावन बिहारी, आशीष मारवाड़ी, पं. त्रिलोक चन्द्र शास्त्री, रितेश गोड़, नितिन कुमार, जसवंत बिष्ट, कैलाश भंडारी, धर्मेंद्र विश्नोई, अमित भट्ट, अरूण पंडित, मनोज शुक्ला, रवि मिश्रा, मनोज मिश्रा, गौरव रौतेला, अंशुल शर्मा, गौरव गुजर, देव विख्यात भाटी, कमल शर्मा, संजय चैधरी, राजेश  बालियान आदि लोगों ने शाॅल उड़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंच का संचालन केतन भारद्वाज ने किया।

कार्यक्रम में अराध्या एवं श्वेता ने राष्ट्रीय गीत-वन्दे मातरम एवं अराध्या ने ए मेरे वतन के लोगों……देश भक्तिपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि हरबंश कपूर भूतपूर्व विधान सभा अध्यक्ष/ मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के आकस्मिक निधन के चलते सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर पूरा कार्यक्रम पूरी सादगी के साथ सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के उपरांत लोगों ने दिवांगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.