शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड से मेरा कुर्बानी का रिश्ता – राहुल गांधी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2021 4:58 अपराह्न

देहरादून : राहुल गांधी आज देहरादून पहुंचे और 2022 के चुनाव को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। राहुल की रैली में भारी भीड़ थी। लोग राहुल गांधी समेत हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मेरा और अपने संबोधन में राहुल गांधी ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और कहा कि जब मैं छोटा था, तो दून स्कूल में पढ़ा करता था। दो तीन साल रहा, उस दौरान लोगों ने बहुत प्यार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि 31 अक्टूबर को मेरी दादी इस देश के लिए शहीद हुईं। 21 मई को मेरे पिता इस देश के लिए शहीद हुए, कुर्बानी का रिश्ता है मेरा और उत्तराखंड का। कुर्बानी उत्तराखंड के लोगों ने दी है वही कुर्बानी मेरे परिवार ने भी दी-राहुल गांधीराहुल गांधी ने कहा कि जो कुर्बानी उत्तराखंड के लोगों ने दी है वही कुर्बानी मेरे परिवार ने भी दी है।जो सैन्य परिवार से हैं उन्हें ये बात समझ आएगी। पिता को खोना, भाई को खोना आप ही समझ सकते हो जिन्होंने कुर्बानी नहीं दी वो नहीं समझ सकते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड ने देश को सबसे अधिक अपना खून दिया है और देता रहेगा।1971 में 13 दिन में पाकिस्तान को हरा दिया-राहुल गांधीराहुल गांधी ने कहा कि 1971 में 13 दिन में पाकिस्तान को हरा दिया। 1971 में हर हिंदुस्तानी ने मिल कर पाकिस्तान को हराया। कहा कि अगर हिंदुस्तान बंटा होता, लोग आपस में लड़ रहे होते तो ये लड़ाई 13 दिन में नहीं जीत पाते।आज देश को बांटा जा रहा है। कमजोर किया जा रहा है-राहुल गांधीराहुल गांधी ने आगे कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है। कमजोर किया जा रहा है। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया जा रहा है। पूरी सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है।राहुल गांधी ने कहा कि कृषि बिल, किसानों को खड़ा करने के लिए नहीं उन्हें खत्म करने के लिए बनाए गए। किसान हटे नहीं, एक साल बाद पीएम झुके, माफी मांगी। राहुल गांधी ने कहा कि किसान बिल, दो तीन पूंजीपतियों के फायदे के लिए लाए गए। गलत जीएसटी और कोरोना में गलत नीतियों के चलते देश के छोटे उद्योगपति परेशान-राहुलराहुल गांधी ने कहा कि नोटबन्दी और गलत जीएसटी और कोरोना में गलत नीतियों के चलते देश के छोटे उद्योगपति परेशान हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि जब तक देश से बीजेपी की सरकार नहीं हटेगी तब तक देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा. बीजेपी एक तरफ देश को बांट रही है। दूसरी तरफ देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया जा रहा है। टैंक, तोप से देश मजबूत नहीं होता है। देश मजबूत तब होता है, जब देश का नागरिक मजबूत होता है। टैंक, तोप से देश मजबूत नहीं होता है। 1971 में सरकार और सेना के बीच बेहतर संबंध था, हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था बेहतर थी, तभी 13 दिनों में जीते। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले कुछ भी कहें, राफेल से देश मजबूत नहीं होता। राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई से जीना मुश्किल हो गया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो रहें हैं। दुनिया में सबसे अधिक टैक्स पेट्रोल डीजल पर है। कहा कि जनता की जेब से 10 लाख करोड़ रुपये निकाल कर पूंजीपतियों को दे दिए गए। राहुल गांधी ने भाजप पर हमला करते हुए कहा कि देश में गंगा स्नान तो कई लोगों ने किया। लेकिन, लगता है जैसे सिर्फ एक ही आदमी ने गंगा स्नान किया है।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरूआत दिवंगत सीडीएम जनरल बिपिन रावत और हेलकॉप्टर हादसे में शहीद हुए जवानों और हधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका उत्तराखंड से गहरा नाता है। राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं छोटा था। दून स्कूल में पढ़ता था। दो-तीन साल यहां रहा। तब लोगों ने मुझे खूब प्यार दिया था। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, मेरे परिवार का इस उत्तराखंड से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता की शहादत हुई थी। वो दिन मुझे याद आता है। उससे महसूस होता है कि मेरो उत्तराखंड से कुर्बानी का रिश्ता है। राहुल गांधी ने कहा कि पिता को खोना, भाई को खोने का दर्द इस राज्य के लोग अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने ऐसी कुर्बानी नहीं दी, वो बात को कभी नहीं समझ सकते।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने देश को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि इस राज्य ने हिन्दुस्तान को सबसे ज्यादा अपना खून दिया और देता रहेगा। उन्हांेने कहा कि बांग्लादेश की लड़ाई में 13 दिन में पाकिस्तान ने अपना सिर झुका दिया था। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जो 1971 में हुआ। उसे गहराई से समझने की जरूरत है।

<

p style=”text-align: justify;”> 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई “कार मॉड्यूल” कार्यशाला
  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.