सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नगर निगम कोटद्वार : लॉकडाउन के बाद बोर्ड की बैठक सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 2, 2020 5:19 अपराह्न

कोटद्वार । बुधवार को नगर निगम के प्रेक्षागृह में नगरनिगम की मेयर हेमलता नेगी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन नगर आयुक्त पीएल शाह ने किया। बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2019-20 के आय व्यय को प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2020-21 के लिए बजट पारित किया गया। साथ ही नगर के वार्डो में सार्वजनिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया। नगरनिगम में प्रकाश एवं साफ सफाई पर विशेष चर्चा की गई ।

बुधवार को निगम की बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पारित हुए।आवारा पशुओं की व्यवस्था करने को लेकर बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्रों की बात रखी।बैठक में पार्षद कमल नेगी और पार्षद अनिल रावत ने सर्वाधिक मुद्दे उठाये।महापौर हेमलता नेगी ने बोर्ड की बैठक में बड़े ही संयमित रूप से पार्षदों की हर बात को सुना और उस पर चर्चा की। कई बार बीजेपी और कांग्रेस पार्टीबाजी के मुद्दे पर बहस में पड़े पार्षदों को महापौर ने बड़े ही शालीनता से समझाते हुए निगम कोटद्वार की जनता के हितों को तवज्जो देने पर जोर दिया व अपनी अपनी जिमेदारियों पर खरा उतरने की बात कही ।

बैठक में कई पार्षदों ने मुद्दा उठाया कि कुछ पार्षद दूसरे के वार्ड में जाकर हस्तक्षेप करते है,यह बंद हो। इस बीच पार्षद गायत्री भट्ट और पार्षद विपिन डोबरियाल के बीच तीखी झड़प भी हुई।निगम के अंतर्गत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर पार्षद अंजुम शबा ने अपनी बात रखी कहा कि, निर्माण कार्यों कि गुणवत्ता की जांच एनओसी पर पार्षदों की संस्तुति ली जानी चाहिए, विकास कार्यों में टेंडर 20 प्रतिसत से नीचे डाउन न हों इस पर नगर आयुक्त ने इस पर संस्तुति दी,और पार्षदों ने भी इस पर सहमति दी । बैठक में कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों के बीच विकास कार्यों के लिए बजट में भेदभाव को लेकर हंगामा हुआ । नगर आयुक्त ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया ।

पार्षद सौरभ नौडियाल ने विकास बजट को लेकर भेद भाव की बात रखी। पार्षद सुखपाल साह ने झंडी चौड़ क्षेत्र में सिंचाई नहर की समस्या रखी साह ने कहा की विभागीय गड़बड़ी के कारण नहर नहीं बनी, भ्रष्टाचार के कारण किसानों को सिंचाई न होने से नुकसान हुआ है। इस मामले को भी पार्षद ने बैठक में रखा।

पार्षद कविता मित्तल ने नगर निगम कोटद्वार के अंतर्गत एनएच 534 पर अतिक्रमण जो रेखांकित माननीय हाइकोर्ट के द्वारा घोषित हुआ है,इस पर सड़क से सटे बरामदे खोले जाय,और ऊपर प्रथम तल को सुरक्षित रखने की मांग की । जिस पर आयुक्त नगर निगम ने कहा कि मामला माननीय कोर्ट का है इस पर व्यापारियों को आगे सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। बैठक में मनोनीत पार्षद जी एम धस्माणा ने पुरे निगम क्षेत्र में महिला एवं पुरुष प्रशाधनो को बनाने की मांग की। मनोनीत पार्षद मालती बिष्ट,नन्द किशोर कुकरेती आदि ने भी बैठक में शिरकत की।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम
  • एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत 2047 से जुड़ेंगे उत्तराखंड के नागरिक
  • धामी कैबिनेट के फैसले : पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा एवं वन विभाग के कुल 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए, भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए
  • कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर; एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कई सौ नए पदों को भी मिली मंजूरी
  • पाकिस्तान की फिर किरकिरी : महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया 
  • ​कोटद्वार से संयुक्त राष्ट्र तक, कीर्ति शर्मा ने दुनिया के सामने रखा भारत का विजन
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत, पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.