रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बद्रीनाथ : सीमांत गांव माणा में आयोजित हुआ बहुद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर

शेयर करें !
posted on : मई 26, 2022 12:06 पूर्वाह्न

बदरीनाथ (चमोली)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली (नालसा) एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय, नैनीताल के तत्वावधान में सीमांत गांव माणा के निकट गढवाल स्काउट के मैदान (बदरीनाथ धाम) में बहुउदेशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित का सीमांत गांव माणा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भोटिया (पौणा) नृत्य तथा संस्कृति महा विद्यालय के छात्रों ने स्वास्थि वाचन और गढवाल स्काउट ने मधुर बैंड की धुन के साथ स्वागत किया। स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

न्यायमूर्ति उदय उमेष ललित ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उदेश्य हर जरूरतमंद लोगों तक सुगमता से न्याय पहुंचाना है। इसी उदेश्य से राष्ट्रीय स्तर पर नालसा, राज्य स्तर पर सालसा, जिले स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है, ताकि हर नागरिक को सुगमता से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को सवैंधानिक अधिकार और न्याय मिलना चाहिए। सीमांत क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक न्याय पहंुचाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान न्यायमूर्ति ने शिविर में लगे सरकारी विभागों के स्टालों का निरीक्षण करते हुए दिव्यांगजनों में वैशाखी, व्हील चियर और कंबल भी  वितरित किए, वही राइका पांडुकेश्वर और बडागांव को स्पोर्ट्स किट प्रदान। इससे पूर्व न्यायाधीश ने बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए देश की खुशहाली की कामना की।

उच्च न्यायालय नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एसके मिश्रा ने मुख्य अतिथि को रूद्राक्ष का पौधा, स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त ने विधिक सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में  मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित एवं उच्च न्यायालय नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एसके मिश्रा, सदस्य सचिव आरके खुल्बे, रजिस्ट्रार जनरल उत्तराखंड उच्च न्यायालय विवेक भारती शर्मा तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रनरेन्द्र दत्त मौजूद रहे। बहुउदेशीय शिविर में विधिक जागरूकता के साथ-साथ केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पर्यटन, कृषि, उद्यान, उद्योग, मत्स्य, पशुपालन, राजस्व आदि तमाम विभागों के स्टॉल पर जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करते हुए योजनाओं से लाभान्वित किया गया। गढवाल स्काउट एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा परीक्षण करते हुए निःशुल्क दवा वितरत की गई। शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज (सीडि)/सचिव सिमरनजीत कौर ने किया। शिविर में कानूनी अधिवक्तागण, पराविधिक कार्यकर्तागण, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय जनता मौजूद थी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.