सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार द्वारा संचालित ध्वजवाहक योजना को अन्तिम छोर वाले व्यक्ति तक पहुंचे इस भावना से करें कार्य – मुकेश कुमार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2021 5:17 अपराह्न
पौड़ी : अध्यक्ष (राज्यमंत्री) उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा संचालित ध्वजवाहक योजना को अन्तिम छोर वाले व्यक्ति तक पहुंचे इस भावना से कार्य करें। आयोग का कार्य सामाजिक समरसता बनाए रखना है। उन्होंने रेखीय विभिन्न विभागों में अनु. जाति के लिए संचालित योजना क्रमवार जानकारी ली। साथ ही विभागों में मानक के अनुरूप आरक्षण के पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी ली। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आउट सोर्स के माध्यम से तैनात कार्मिक में भी अनु. जाति के 19 प्रतिशत कार्मिक तैनात होना चाहिए। जबकि अनु जाति परिवारों को नजूल की भूमि से जबरन हटाने वालों के विरुद्ध एस सी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग सदस्य राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
आयोजित बैठक में अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें जरूरत होता है उन्हे सरकारी योजना के बारे में जानकारी नहीं होती है। जिस कारण क्षेत्रों में पलायन बढ़ रहा है। जिस हेतु उन्होने तहसील स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित करते हुए, फ्लेक्स लगाएं जिसमें अपने अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी एवं संबंधित अधिकारी के संपर्क नंबर भी होना चाहिए।  उन्होंने प्रत्येक विभाग को निर्देशित किया कि जिओ के अनुरूप आउटसोर्सिंग के माध्यम से एससी वर्ग के लोगों को विभागों में पद की हिसाब से तैनाती देना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर, उन्हें स्वरोजगार से जोड़े। कहा कि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ेंगे तो पलायन भी थमेगा। कहा कि जो विभाग लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट के निर्देशानुसार किसी भी नजूल भूमि/वर्ग-4 की भूमि पर अनुसूचित जाति व्यक्ति के पास है तो उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित वर्ग के लोगों को संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभविन्त करें, जिससे वह स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। कहा कि संचालित योजनाओं की जानकारी फ्लेक्स के माध्यम से तहसील, विकास खण्डों तथा बैंकों में लगाये तथा नोडल अधिकारियों के नाम व फोन नम्बर दर्ज करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करें।
उन्होंने उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि एससी वर्ग के लोगों को पॉलीहाउस से लाभविन्त कर तथा उसकी फोटो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि एससी वर्गों को योजनाओं से लाभविन्त करने हेतु कैम्पों का आयोजन करें तथा उसकी फोटो उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बस्तियों में मार्ग नहीं हैं वहां कार्ययोजना तैयार कर मोटर मार्ग बनाना सुनिश्चित करें, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया कि एससी वर्ग के लोगों का स्वरोजगार हेतु समय पर लॉन पास करें। साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त स्कूलों बच्चों की डाटा तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कहा कि आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें। जिस हेतु क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने सहकारिता विभाग को संचालित योजना से लाभार्थी को ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें, तथा उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि एससीपी के तहत आवंटित धनराशि को लक्ष्य के सापेक्ष पॉलीहाउस एवं अन्य योजना से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
उन्होने सरकारी विभागों में पदो के सापेक्ष तैनात कार्मिक एवं नियुक्ति की जानकारी भी। खाद्य आपूर्ति विभाग, पर्यटन, लघु सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य, खेल, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि एससी वर्ग के लोगों को जागरूक कर योजनाओं से लाभविन्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने बेहतर कार्य कर समस्त वर्ग के लोगों को विकास की ओर अग्रसर करें। कहा कि योजनाओं को धरालत पर लाना सुनिश्चित करें। इसके उपरान्त उन्होने जन शिकायत सुनी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अरुण कुमार पांडे, प्रत्यूष कुमार, उरेड़ा अधिकारी शिव सिंह मेहरा, लघु सिंचाई अधिकारी राजीव रंजन, लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगियाल, अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह, सहायक अभियंता मुकेश कुमार मुख्य पशुधिकारी डॉ. एसके बर्तवाल,एडीपीआरओ नितीन नौटियाल सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.