सोमवार, अप्रैल 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्यसभा में सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उठाया पेट्रोलियम खुदरा क्षेत्र के आधुनिकीकरण का मुद्दा

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2026 12:16 पूर्वाह्न
  • डिजिटलीकरण, मोबाइल ईंधन वितरण और ऊर्जा स्टेशनों के विस्तार को लेकर सरकार से मांगी जानकारी

नई दिल्ली/देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में देश में पेट्रोलियम खुदरा क्षेत्र के आधुनिकीकरण तथा विद्युत गतिशीलता अवसंरचना के साथ इसके एकीकरण का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।

सांसद डॉ. बंसल ने सदन में प्रश्न करते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से पूछा कि डिजिटल भुगतान प्रणालियों की तैनाती सहित पेट्रोलियम खुदरा विक्रय केंद्रों के डिजिटलीकरण से उपभोक्ता सुविधाओं और परिचालन दक्षता में किस हद तक सुधार हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल ईंधन वितरण अवसंरचना की तैनाती से दूरस्थ ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में ईंधन की उपलब्धता पर पड़े प्रभाव तथा पेट्रोलियम खुदरा केंद्रों को एकीकृत ऊर्जा सेवा केंद्रों में परिवर्तित करने की सरकार की योजना के बारे में भी जानकारी मांगी।

इस पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सदन में लिखित उत्तर देते हुए बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) का देशभर में शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित 92,343 खुदरा बिक्री केंद्रों का व्यापक नेटवर्क है। इनमें 1 मार्च 2026 तक 92,195 केंद्रों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें यूपीआई, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और लॉयल्टी प्रोग्राम शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को कैशलेस लेन-देन की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2026 तक देशभर में 3,283 मोबाइल फ्यूल डिलीवरी वाहन संचालित हो रहे हैं, जो दूरस्थ और कम सुविधा वाले क्षेत्रों में हाई स्पीड डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायक साबित हो रहे हैं। इससे उन उद्योगों और उपभोक्ताओं को विशेष लाभ मिल रहा है जिनके पास भंडारण की पर्याप्त सुविधा नहीं है।

राज्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि देश में वर्तमान में 1,488 ऊर्जा स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जो पारंपरिक ईंधन के साथ-साथ हरित ऊर्जा विकल्प भी उपलब्ध करा रहे हैं। इन ऊर्जा स्टेशनों पर पेट्रोल, डीजल, जैव ईंधन, संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG), द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग सुविधा भी उपलब्ध है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा
  • बदरीनाथ यात्रा को लेकर फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • युवा सेवा दल का रक्तदान शिविर, धस्माना ने किया शुभारंभ
  • फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, आरोपी रुड़की से गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने नमामि गंगे के तहत बने अखंड परमधाम घाट का किया लोकार्पण
  • 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, डोली यात्रा शुरू
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई; 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त, 327 सिलेंडरों से लदा वाहन कब्जे में, मुकदमा दर्ज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.