रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू,संयुक्त शोध, छात्र-शिक्षक विनिमय और नवाचार गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2026 2:09 अपराह्न
  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

ऋषिकेश : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, उ०प्र० एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विकास सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर ऋषिकेश परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, विशिष्ट शैक्षणिक गणमान्य व्यक्तियों में डीन (शैक्षणिक) प्रो. राजीव वार्ष्णेय (भूतपूर्व निदेशक DRDO), डीन, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज प्रो. एस. धनलक्ष्मी, तथा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत एवं IQAC व अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा उपस्थित रहे। यह MoU दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाओं, छात्र एवं शिक्षक विनिमय कार्यक्रमों तथा नवाचार एवं अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहयोग से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता संवर्धन एवं राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक नेटवर्क को मजबूती मिलने की अपेक्षा है।

मुख्य अतिथि प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस MoU को शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बल दिया। प्रो राजीव वार्ष्णेय (डीन, शैक्षणिक) ने कहा कि यह समझौता शिक्षण गुणवत्ता और अकादमिक आदान-प्रदान को नई दिशा देगा। इससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को व्यापक लाभ मिलेगा। प्रो. एस. धनलक्ष्मी (डीन, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज) ने लाइफ साइंस क्षेत्र में संयुक्त शोध और नवाचार के नए अवसरों पर जोर दिया। यह सहयोग वैज्ञानिक अनुसंधान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। निदेशक, परिसर, ऋषिकेश प्रो महावीर सिंह रावत ने इसे क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के विकास के लिए एक सराहनीय पहल बताया। इससे संस्थानों के बीच अकादमिक संबंध और मजबूत होंगे।

प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा (निदेशक, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ) ने कहा कि यह MoU शोध और नवाचार को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को नई गति मिलेगी। कुलपति श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय प्रो. एनके जोशी ने इस समझौता ज्ञापन को उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार और संस्थागत सहयोग के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे समझौते छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और शोध अवसर प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. एस. के. नौटियाल, विभागाध्यक्ष, भूगर्भ द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा साथ ही इस सहयोगात्मक पहल को सफल और प्रभावी बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रो सुरमान आर्य, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के समस्त स्टाफ व कर्मचारी व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे I

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
  • श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की संयुक्त पहल, विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन, प्रकृति संरक्षण और सतत विकास पर हुआ मंथन
  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू,संयुक्त शोध, छात्र-शिक्षक विनिमय और नवाचार गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
  • उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़
  • टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर बूढ़ा केदार : आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम, जहां पांडवों को वृद्ध रूप में मिले थे भगवान शिव
  • जन सहभागिता से ही होगा पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • संस्कृत, संस्कृति और तकनीक का संगम; उत्तराखण्ड से दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय ज्ञान परंपरा, दिल्ली में बनी कार्ययोजना
  • ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान, मुख्य सचिव ने स्वरोजगार मॉडलों का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.