बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल में मोटर मार्ग विकास को मिली गति, कई सड़कें तय समय से पहले हुईं पूरी, राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से बदली ग्रामीण परिवहन व्यवस्था की तस्वीर

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2026 8:03 अपराह्न
  • “समय से पहले सड़कों का कायाकल्प: दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की रफ्तार”

पौड़ी :  जनपद पौड़ी गढ़वाल में राज्य सरकार की जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता के तहत विद्युत, पेयजल, शिक्षा के साथ-साथ मोटर मार्गों के विकास कार्यों में भी उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रभावी निगरानी के साथ लोक निर्माण विभाग द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में तीव्र गति से कार्य करते हुए लोगों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुलभ बनाया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल रही है, बल्कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

अधिशासी अभियंता लोनिवि बैजरो लोकेश सारस्वत ने बताया कि थलीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत मैखुली-देवराड़ी-गणतखाल मोटर मार्ग का 2.87 किमी लंबा सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य 230.93 लाख की लागत से उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न किया गया। इस कार्य की अनुबंधानुसार समाप्ति तिथि 06 नवम्बर 2025 निर्धारित थी, किंतु विभाग की कार्यकुशलता एवं सतत निगरानी के चलते इसे 25 जून 2025 को ही, यानी 05 माह पूर्व पूर्ण कर लिया गया। इस मार्ग के निर्माण से ग्राम मतोली, छपरखाल एवं मंगरों के 431 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सुगम और समयबद्ध हो गयी है।

इसी क्रम में, राज्य योजना के अंतर्गत बीरोंखाल क्षेत्र के रसिया महादेव-नाउ-नागणी-चित्तोड़खाल 1.5 किमी मोटर मार्ग पर 148.55 लाख की लागत से सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य किया गया। इस कार्य की अनुबंधानुसार समाप्ति तिथि 03 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, किंतु जिलाधिकारी की सतत निगरानी के चलते यह कार्य 10 मार्च 2026 को, यानी लगभग 01 माह पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया। इस मार्ग के सुदृढ़ होने से चकरगांव एवं लिंगुडिया के 657 ग्रामीणों की यात्रा अधिक सुरक्षित, सहज और आरामदायक हो गयी है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत शामिल 1.250 किमी लंबे चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग का 109.15 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य भी उल्लेखनीय समयबद्धता के साथ पूरा किया गया। इस कार्य की निर्धारित समाप्ति तिथि 14 जुलाई 2026 थी, किंतु जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं विभागीय अधिकारियों की दक्ष कार्यशैली के कारण इसे निर्धारित समय से 04 माह पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया। इस मार्ग के निर्माण से नाउ-नागणी क्षेत्र के 347 ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त हुई है, जिससे उनका दैनिक जीवन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बन गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.