रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा लिया गया मासिक सम्मेलन, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2023 6:42 अपराह्न
 
देहरादून : SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा लिया गया मासिक सम्मेलन। आज 20 जनवरी 2023 को सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में व्यवस्थापित समस्त SDRF पोस्टों के अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं वाहिनी में उपस्थित अधिकारियों का मासिक सम्मेलन लिया गया। मासिक सम्मेलन के माध्यम से सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF कार्मिको की सामूहिक/व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी व त्वरित निदान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा -निर्देशों के अनुसार अवगत कराया गया कि दूरस्थ पोस्टों पर नियुक्त किसी भी अधिकारी/कार्मिक को यदि आकस्मिक परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता हो तो व्हाट्सएप के माध्यम से भी अवकाश के लिए आवेदन कर सकते है। साथ ही समस्त पोस्ट प्रभारियों को अपनी-अपनी पोस्ट में नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनके कार्यो की समीक्षा करने तथा उनकी व्यक्तिगत/पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी SDRF कार्मिकों को आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा रेस्क्यू के दौरान त्वरित रेस्पॉन्स करते हुए समर्पित रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त पोस्ट प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि रेस्क्यू के साथ-साथ अपनी आसपास के क्षेत्रों ,स्कूल, कॉलजों व दुरस्थ गांवों में भी आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण व आपदा जनजागरूकता अभियान का नियमित रूप से संचालन हो। 
सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा वर्तमान समय में संकटग्रस्त जोशीमठ में नियुक्त SDRF टीमों का नेतृत्व कर रहे श्री मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक, SDRF से वार्ता करते हुए सम्पूर्ण वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए मौके पर सतर्कतापूर्वक नजर बनाए रखने व प्रभावितों की हर सम्भव मदद हेतु निर्देशित किया। सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा राज्य भर में व्यवस्थापित SDRF टीमों द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों से SDRF, उत्तराखंड की राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान बनाने के लिए प्रशंसा करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि भविष्य में भी इसी तरह SDRF उत्तराखंड की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रयासरत रहेंगे। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर सराहनीय सेवा/विशिष्ट सेवा के लिए SDRF, उत्तराखंड से चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों को सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा बधाई दी गयी व साथ ही भविष्य में भी इसी कर्तव्यनिष्ठा से कार्यरत रहने हेतु प्रोत्साहित किया। मासिक सम्मेलन के दौरान दीपक सिंह, सहायक सेनानायक, SDRF, इंस्पेक्टर राजीव रावत, प्रमोद रावत, ललिता नेगी, उपनिरीक्षक  जयपाल राणा, मनीष कन्नौजिया, पूनम शाह, शमां परवीन इत्यादि अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्कृष्ठ सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह 

  1. हर्षवर्धन तोमर, निरीक्षक (एम)
  2. हरक सिंह राणा, निरीक्षक
  3. योगेंद्र सिंह, अपर उप निरीक्षक, आरमोरर

विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

  1.  रविन्द्र पटवाल, अपर उप निरीक्षक
  2. दिगपाल लाल, मुख्य आरक्षी
  3. यशवंत सिंह आरक्षी
  4. प्रवीण सिंह, आरक्षी
  5. विकास रमोला, आरक्षी
  6. गौतम चंद्र, आरक्षी
  7. मुकेश रावत, आरक्षी
  8. शैलेन्द्र सिंह, आरक्षी
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.