रविवार, जून 29, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली के मोहन सिंह बिष्ट बने स्वरोजगार की मिसाल, मत्स्य पालन से बदली गांव की तस्वीर

शेयर करें !
posted on : जून 28, 2025 1:06 पूर्वाह्न
  • मुश्किलों को हराकर मोहन सिंह ने बदली गांव की तस्वीर, मत्स्य पालन से बने आत्मनिर्भर

गोपेश्वर (चमोली)। कहते हैं कठिनाइयां यदि साहस के साथ स्वीकार की जाएं तो वही रास्ता सफलता की ओर ले जाती हैं। ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है जनपद चमोली के विकासखंड देवाल अंतर्गत ग्राम ल्वाणी निवासी मोहन सिंह बिष्ट ने, जिन्होंने कठिन हालातों के बावजूद हार नहीं मानी और मत्स्य पालन को स्वरोजगार का मजबूत साधन बनाकर आज न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि दर्जनों अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।

मोहन बिष्ट के बाल्यावस्था में ही पिता का देहांत हो गया था, जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। जीवनयापन के लिए उन्हें दिल्ली और हरिद्वार में काम करना पड़ा, लेकिन आत्मनिर्भर बनने की ललक उन्हें वापस अपने गाँव खींच लाई। वहीं से शुरू हुआ उनका मछली पालन की ओर सफर, जिसे सरकारी योजनाओं ने एक नई दिशा दी।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण एवं ट्राउट मछली पालन का कार्य शुरू किया। मत्स्य विभाग से तकनीकी सहयोग, बीज, चारा, प्रशिक्षण और सब्सिडी के रूप में उन्हें निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री बिष्ट ने न केवल स्वयं प्रशिक्षण लिया बल्कि महिलाओं और युवाओं को भी इससे जोड़ने का कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में गांव के दर्जनों परिवार मत्स्य पालन कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। ल्वाणी गांव में ट्राउट हैचरी यूनिट स्थापित की गयीं हैं। यहां से उच्च गुणवत्ता की मछलियों की आपूर्ति जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों में भी की जा रही है। उनके प्रयासों से ल्वाणी गांव अब मत्स्य पालन के क्षेत्र में मॉडल बनकर उभर रहा है।

पर्यटन स्थलों से निकटता और मोटर मार्ग से जुड़े होने के कारण बाजार तक पहुंच आसान हुई है, जिससे लोगों को अतिरिक्त वार्षिक आय की संभावना भी बनी है। बिष्ट को मत्स्य विभाग द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है और उनकी मत्स्य समिति को भी विभागीय योजनाओं से विशेष मान्यता मिली है। मोहन बिष्ट ने ग्रामीण युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर कोई भी व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

मोहन सिंह बिष्ट का कहना है कि सरकारी योजनाएं तभी सफल होती हैं जब हम स्वयं प्रयास करें। मैंने इसे अवसर के रूप में लिया और अब यह न केवल मेरी, बल्कि गांव की तस्वीर बदल रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध – राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट
  • राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट पहुंचे कोटद्वार, सदस्य गौ सेवा आयोग धर्मवीर गुसाईं के नेतृत्व में कौड़िया में हुआ भव्य स्वागत
  • डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, दिए निर्देश
  • सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिये केंद्रीय सहकारिता मंत्री की बैठक के लिए तैयारियों के निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने न्यायालयों में लंबित सरकारी मामलों की प्रभावी पैरवी को लेकर की समीक्षा बैठक
  • यातायात नियमों के प्रति डीएम मयूर दीक्षित सख्त, जिले में चल रहा सघन चैकिंग अभियान, एक सप्ताह में किये 1819 चालान
  • स्वास्थ्य विभाग में 09 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र
  • उत्तराखंड बनेगा ऊर्जा हब, राज्य सरकार दे रही ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा – सीएम धामी
  • ‎चिकित्सालयों में पंचकर्म के साथ मर्म चिकित्सा की शुरुआत : हरिद्वार में आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में नया अध्याय
  • छात्र संसद के नेशनल गवर्नेंस टूर के तहत सचिव नियोजन डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी और निदेशक सेतु आयोग डॉ. मनोज कुमार पंत से छात्र प्रतिनिधिमंडल की उच्च स्तरीय नीति संवाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.