रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मिलेट मैन ऑफ इंडिया डॉ. खादिर वली ने किया उत्तराखंड पुलिस को सम्बोधित, मोटे अनाज को दैनिक जीवन में शामिल करने का पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संकल्प

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 9, 2025 10:09 अपराह्न
  • मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व पर विचार-विमर्श
  • डॉ. खादिर वली ने साझा किए अपने अनुभव और शोध
देहरादून : अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें “मिलेट मैन ऑफ इंडिया” के रूप में विख्यात डॉ. खादर वली द्वारा मोटे अनाज (श्रीधान्य) को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए। उन्होंने मिलेट्स के सेवन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन / अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान ने डॉ. खादिर वली को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा, “डॉ. खादिर वली मोटे अनाज को लेकर जो जनजागरूकता फैला रहे है वह न केवल राष्ट्र बल्कि पूरी मानव जाति के लिए लाभकारी हैं। प्रकृति द्वारा Millets के रूप में अत्यन्त पोषक तत्व मनुष्य को प्रदान किए गये हैं जिनके उत्पादन एवं उपयोग से हमारे पूर्वज लम्बा एवं स्वस्थ जीवन जीते थे, परन्तु कालन्तर में धान एवं गेंहू के अत्यधिक प्रयोग के साथ-साथ Fast Food एवं Processed खाद्य पदार्थों के प्रयोग से आम जनमानस की जीवन शैली में भी परिवर्तन होने लगा है जिसके कारण मनुष्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जैसी अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है तथा पूर्ण रूप से अस्पतालों पर निर्भर हो गया है। आधुनिक जीवन शैली मे Millets का प्रयोग हमारे स्वास्थ्य को नई दिशा दे सकता है। इससे हमारी पारम्परिक खाद्य विरासत को संजोने के साथ-साथ स्वस्थ भविष्य की नीव डालने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा सकती है। आइये हम प्रण लें कि आज से ही हम अपने दैनिक जीवन में Millets को सम्मिलित करेंगे।
डॉ. वली ने अपने संबोधन में कहा, “श्रीधान्य भारतीय संस्कृति और कृषि परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल हमारे शरीर को पोषण देता है, बल्कि बीमारियों को रोकने और स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायक है। अगर आपका भोजन ठीक है तो दवाई की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन अगर भोजन खराब है तो दवा का कुछ असर नहीं होता है। ऐसे में अगर आप बीमारी से बचना चाहते हैं तो मिलेट्स यानी मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए।” उन्होंने इस अवसर पर मोटे अनाजों को लेकर किए गए अपने शोध और उनके लाभों को विस्तार से समझाया। उन्होंने मिलेट्स के माध्यम से जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, जैसे मधुमेह, हृदय रोग, और मोटापे के समाधान पर भी जोर दिया।
अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड वी मुरूगेशन ने डॉ. खादिर अली को उनकी सेवाओं और योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलेट्स को अपने आहार का हिस्सा बनाने और इसे बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भूपेन्द्र कौर औलख, country Head , विश्व स्वास्थ्य संगठन, वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना, नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, निवेदिता कुकरेती, पुलिस उप महानिरीक्षक, फायर/ अपर सचिव गृह, मंजूनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना, कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.