गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एनएचएम के तत्वावधान में मनाया मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर आयोजित क्वीज में तनीषा अव्वल

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2024 5:13 अपराह्न

मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर किया जागरूक

रुद्रप्रयाग : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रूद्रप्रयाग के तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूक किया गया, इस अवसर पर मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर आयोजित क्वीज में तनीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल सिंह गुसाईं ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, कहा कि इसको लेकर आज भी कई भ्रांतियां बनी हुई हैं, इन भ्रांतियों को दूर करने व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर हर वर्ष 28 मई को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जाता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में आयोजित संगोष्ठी में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षिता ममगाईं द्वारा मासिक धर्म को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किशोरियों में जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता के लिए स्वच्छ विधियों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता के लिए रोज नहाने, स्वच्छ साधन का प्रयोग करने, 4-6 घंटे बाद नए सेनेटरी नैपकीन का प्रयोग करने आदि मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को अपनाने पर जोर दिया।
काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता के तहत स्वच्छ साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 06 रूपए की दर पर 06 सेनेटरी नैपकीन एएनएम व आशा कार्यकत्री के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। काउंसलर जयदीप ने भी विचार रखे। संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय पर आयोजित क्वीज में तनीषा ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय व मौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में किशोरी स्वास्थ्य दिवस का आयेजन किया गया, जिसमें 25 किशोरियों की बीएमआई व हिमोग्लोबिन की जांच की गई।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार
  • पारदर्शी और तेज़ होगी एम्पैनलमेंट प्रक्रिया, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के लिए सरकार का बड़ा सुधार कदम
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में गुरुवार को मंगलेश डंगवाल करेंगे महामाई का गुणगान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर को दिया गया नया स्वरुप
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में किया प्रतिभाग
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • बागेश्वर में दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, दैनिक उत्पादन 1640 लीटर से बढ़कर 2200 लीटर, महिलाओं की भागीदारी से डेयरी क्षेत्र को मिली नई गति
  • कुंभ मेला 2027 : श्रद्धालुओं के साथ ही मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर फोकस, महिला पुलिसकर्मियों के लिए बन रही है 100 बेड की बैरक
  • मोटर मार्गो के लैण्ड क्लियरेंस एवं मुआवजा वितरण के लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारित करें अधिकारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.