posted on : अप्रैल 1, 2022 5:04 अपराह्न
कोटद्वार। कोविड केयर सेंटर, कोटद्वार में कोरोनाकाल में रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है । गुरुवार को उनकी सेवाएं समाप्त हो गई हैं। इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को भी ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उन्होंने अपनी बहाली की मांग की है । इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि दो साल से हमलोग काम रहे हैं। अचानक से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जबकि कई कर्मचारी काम करने के दौरान संक्रमित हुए हैं। इसके बावजूद हम काम करते रहे। सरकार की ओर से कहा जा रहा था कि कोरोना वारियर्स को सम्मान देंगे लेकिन सरकार हम लोगों को ही बाहर कर रही है। जबकि कोरोना काल में हम लोगों ने जान जोखिम डाल कर मरीजों की सेवा की है। कर्मचारियों के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को भी ज्ञापन सौंपा है। कहा कि हम लोगों को कार्यमुक्त नहीं किया जाए।




