शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंट्रोस्काॅपी जांच की चिकित्सा सुविधा बनी वरदान, मरीज़ की छोटी आंत की बीमारी का किया उपचार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2024 12:17 पूर्वाह्न

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंट्रोस्काॅपी जांच से मरीज़ की छोटी आंत की बीमारी का उपचार

उत्तराखण्ड में केवल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंट्रोस्काॅपी जांच उपलब्ध

एंट्रोस्काॅपी एक विशेष प्रकार की दूरबीन जांच है

छोटी आंत में अति सूक्षम परीक्षण कर छोटी आंत की बीमारियों का पता लगाने में कारगर

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पेट रोग विभाग में छोटी आंत के उपचार का मामला दर्ज हुआ। मरीज़ कीे छोटी आंत में अल्सर ( स्माॅल बाॅल अल्सर) की परेशानी थी। बीमारी की वजह से रक्तस्त्राव व शरीर में खून की कमी हो जाती थी। इस कारण मरीज़ को बार बार खून चढ़ाना पड़ता था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपलब्ध एंट्रोस्कोपी जांच ने एक मरीज़ की छोटी आंत के ऑपरेशन से बचा लिया। छोटी आंत की एंट्रोस्कोपी जांच उत्तराखण्ड में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपलब्ध है। एंट्रोस्काॅपी एक विशेष प्रकार की दूरबीन जांच है जो छोटी आंत में अति सूक्षम परीक्षण कर छोटी आंत की बीमारियों का पता लगाने में कारगर है। इस मामले में भी एंट्रोस्काॅपी से यह पता चला कि छोटी आंत में अल्सर (घावों) की वजह से खून का रिसाव हो रहा था। 
देहरादून निवासी 50 वर्षीय मरीज को बार बार खून चढ़ाने की आवश्यता पड़ रही थी लेकिन शरीर में खून कम होने का सही कारण पता नहीं लग पा रहा था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पेट रोग विभाग में मरीज़ को लाए जाने पर अस्पताल के पेट रोग विशेषज्ञ डाॅ. अक्षय रावत ने मरीज़ की एंट्रोस्काॅपी जांच की। यह मामला इसलिए भी विशेष है क्योंकि 06 मीटर लंबी छोटी आंत की जांच के लिए एंट्रोस्काॅपी एक एडवांस श्रेणी की मेडिकल जांच है जो कि उत्तराखण्ड में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपलब्ध है। जांच में मरीज़ के रोग की पुष्टि होने पर उपचार जारी है। यदि समय रहते रोग का पता नहीं चल पाता तो मरीज़ की छोटी आंत का ऑपरेशन करना पड़ सकता था। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोलाॅजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित सोनी ने बताया कि कई मामलों/स्थितियों में जब एंट्रोस्कोपी उपलब्ध नहीं होती है, तो मरीजों को केवल निदान के लिए सर्जरी (इंट्राऑपरेटिव एंडोस्कोपी) करानी पड़ती है। सामान्य एंडोस्कोपी की तुलना में, एंट्रोस्कोपी ऐनेस्थीदिया देकर की जाती है और प्रक्रिया को पूरा होने में एक से दो घण्टे लगते हैं। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पेट रोग विशेषज्ञ डाॅ. अक्षय रावत ने जानकारी दी कि छोटी आंत में अल्सर के उपचार के लिए विशेष उपकरणों की आवश्यकता होती है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को दिल्ली, चण्डीगढ़ या मैट्रो शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आंत की सभी प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.