शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2025 10:45 अपराह्न

 

  • आवसीय मानचित्रों के निस्तारण की प्रगति पर जताया संतोष
  • सिटी पार्क में वरिष्ठ जनों एवं बच्चों के लिए निशुल्क रहेगा प्रवेश

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी ने शुक्रवार को प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवासीय नक्शों के निस्तारण की स्थिति पर संतोष प्रकट किया। साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आवासीय मानचित्रों के निस्तारण के लिए और भी प्रयास किए जाएं।

प्राधिकरण सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष महोदय ने आढ़त बाजार परियोजना की समीक्षा की जिस पर अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। उपाध्यक्ष  ने निर्देश दिए कि होली के तत्काल बाद इस बाजार के व्यापारियों के साथ वार्ता बुलाई जाए और सहमति के लिहाज से होली के बाद यहां पर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाए। उपाध्यक्ष महोदय ने सिटी पार्क परियोजना की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पार्क के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन व बच्चों के लिए पार्क में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। उन्होंने पार्क में खुलने वाली कैंटीन को भी पूर्ण रूप से शाकाहारी रखने के निर्देश दिए।

गंगोत्री विहार में जहां पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई थी, उस स्थान पर लगाए गए पेड़ों को संरक्षित करते हुए एक शानदार पार्क विकसित करने के भी उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देश अधिकारियों को दिए।

इंदिरा मार्किट परियोजना की प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए उपाध्यक्ष महोदय ने ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी करने और इस कार्य को प्राधिकरण द्वारा स्वयं करने का प्रारूप तैयार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में साडा के अधीन रहे डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर का भी नियोजित विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में अवस्थापना व पार्क आदि के कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करें। विकासनगर में उन्होंने लैंड बैंक बनाने के भी उन्होंने निर्देश दिये। इस दौरान लैंड बैंक हेतु जो भूमि चिन्हित की गई, उन पर भी चर्चा की गई। उपाध्यक्ष महोदय ने प्राधिकरण में हाल में तैनात हुए नए अवर अभियंताओं को कार्यभार आवंटन के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि जल्द देहरादून की पुरानी तहसील एवं ऋषिकेश में पार्किंग का कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि इन क्षेत्रों में जाम की समस्या को दूर किया जा सके। बैठक में सचिव, मोहन सिंह बर्निया, सीएफओ संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर, हरीश चंद्र राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार एवं अन्य अभियंता गण उपस्थिति रहे।

प्राधिकरण का पूरा प्रयास रहता है कि शहर का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो। इसी के दृष्टिगत आज प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों को जनहित सरवोपरी के भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.