posted on : दिसम्बर 17, 2021 9:23 अपराह्न
रुडकी । केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से वाराणसी में हुई मेयर काउंसिल की मीटिंग के दौरान रुड़की नगर के मेयर गौरव गोयल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें रुड़की आने का निमंत्रण दिया।इस दौरान मेयर गौरव गोयल ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से नगर के चौमुखी विकास को लेकर अनेक विषयों पर चर्चा करने के साथ ही नगर की स्वच्छता कार्यक्रम एवं तमाम केंद्रीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।मेयर गौरव गोयल ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री द्वारा उनके साथ हुई विभिन्न विषयों पर बातचीत सकारात्मक रही एवं रुड़की नगर को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने को लेकर उनके द्वारा अपनी ओर से इस दिशा में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन उन्हें मिला।




