गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेयर गौरव गोयल ने 04 सौ मीटर लंबे बड़े नाले का फीता काट कर किया कार्य शुभारंभ, कहा नगर को जल भराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रयास लगातार जारी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2023 4:42 अपराह्न
 
रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर को जल भराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी हैं, जिसके लिए बड़े नालों एवं नालियों का निर्माण कार्य बड़ी प्रमुखता के रूप से कराया जा रहा है । उक्त् बातें मेयर गौरव गोयल ने पनियाला रोड स्थित बनने वाले लगभग चार सौ मीटर लंबे बड़े नाले का फीता काट कार्य शुभारंभ अवसर पर व्यक्त करते हुए कही । उन्होंने कहा कि सुभाष नगर, पनियाला रोड पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । जल निकासी नहीं होने से यहां के निवासीगण लंबे समय से नाली निर्माण की मांग करते रहे हैं, इसको लेकर उन्होंने यहां पर सीसी सीमेंट निर्मित नाले निर्माण कार्य स्वीकृत कर क्षेत्रवासियों को राहत देने का कार्य किया है । इस नाले के निर्माण होने से काफी हद तक पनियाला रोड, सुभाष नगर वासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी ।
क्षेत्रीय पार्षद विनीता रावत तथा प्रतिनिधि विजय सिंह रावत ने कहा कि उनकी तथा क्षेत्रवासियों की मांग पर मेयर व निगम अधिकारियों के प्रयास से इस नाले निर्माण के कार्य की स्वीकृति हो पाई है, जिसके बनने से वर्षों बाद इस वार्डवासियों को जलभराव जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा जल निकासी की जो प्रमुख समस्या यहां बनी हुई थी, उससे भी यहां के लोगों को छुटकारा मिलेगा । पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेत्रपाल सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में नाला निर्माण नहीं होने से जहां आवाजाही में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी, वहीं जलभराव होने से क्षेत्रवासियों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता था । अक्सर लोग गिरकर चोटिल होते थे । उन्होंने कहा कि इस नाले के निर्माण से यहां के निवासियों को काफी राहत होगी । इससे पूर्व यहां पहुंचने पर वार्डवासियों द्वारा मेयर गौरव गोयल का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । इस अवसर पर विक्रम सिंह नेगी, वासुदेव पंत, नंदकिशोर डबराल, तेजपाल सिंह पटवाल, ईश्वर दयाल अग्रवाल, माजिद अली, विवेक डोभाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
  • 12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.