posted on : जुलाई 20, 2022 5:27 अपराह्न
सतपुली । जयहरीखाल प्रखंड के दुधारखाल के पास बुधवार को घेरुवा से माल लेकर तोली जाते समय एक मैक्स पिकअप तक़रीबन दस मीटर नीचे जा गिरी जिसपर दो लोग सवार थे । दुधारखाल चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि वाहन संख्या UK15CA 0958 जो कि घेरुवा से माल लेकर तोली जाते समय दुधारखाल के समीप दस मीटर नीचे दुधारखाल रिठाखाल सडक पर जा गिरा जिसमे चालक गौर सिंह ऊम्र 37 वर्ष और हेल्पर अक्षांश उम्र 22 वर्ष सवार थे । दुर्घटना में चालाक गौर सिंह घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हंस हॉस्पिटल सतपुली भेज दिया गया है । वहीं हेल्पर को कोई चोट नहीं आई जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया है ।


