posted on : अगस्त 29, 2022 7:19 अपराह्न
कोटद्वार । राष्ट्रीयता खेल दिवस के उपलक्ष्य में एमकेवीएन विद्यालय ने रेस का आयोजन किया । जिसका शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली और राज गौरव नौडियाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दुर्गापुरी चौक से शुरू किया । जिसमें अकादमी के दीपांशु चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं अकादमी के अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इन दोनों धावकों को इक्कीस सौ और ग्यारह सौ की धनराशि, ट्रैकसूट ,टी-शर्ट व ट्रॉफी से नवाजा गया ।
अकादमी के पंकज ने नौवां स्थान अर्जित किया, अकादमी के उदीयमान खिलाड़ी 12 वर्षीय पंकज को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । इसी दौड़ में बालिकाओं ने बालकों को पछाड़ते हुए काजल, प्राची और मानसी ने क्रमशः 20, 23 और 25 वां स्थान प्राप्त किया जिसके लिए उन तीनों बालिकाओं को पांच सौ रुपए प्रदान कर सम्मानित किया गया । सभी धावकों ने इस सात किलोमीटर की दौड़ में शीर्ष 25 में अपना स्थान सुनिश्चित किया । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मयंक कोठारी, मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कोच सुनील रावत व विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र कंडारी ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रैकसूट, टीशर्ट प्रदान कर पुरस्कृत किया । धावकों ने अपनी सफलता का श्रेय मिनी स्टेडियम मोटाढॉक स्थित खेल अकादमी के प्रशिक्षक गौरव नेगी और तालिब खान को दिया है ।


