गुरूवार, दिसम्बर 11, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्कूलों में भगवत गीता पढ़ाना अनिवार्य, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2025 6:54 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। शिक्षा क्षेत्र में नवाचार के लिए अगले 10 वर्षों का स्पष्ट रोडमैप तैयार कर उस पर कार्य शुरू किया जाए। शिक्षा विभाग दिसंबर 2026 तक विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का रजतोत्सव कैलेंडर बनाए। मानसून शुरू होने से पहले सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जाए, जिसमें स्कूलों तक पहुंचने वाले रास्तों, पुलों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जांच हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लस्टर स्कूलों में आवासीय हॉस्टल की व्यवस्था के लिए अन्य राज्यों की सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलें। प्रथम चरण में प्रत्येक जिले में एक-एक आवासीय हॉस्टल स्थापित किया जाए। 559 क्लस्टर स्कूलों के 15 किमी दायरे में छात्र-छात्राओं के लिए परिवहन व्यवस्था का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक वर्ष बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराई जाएं। शिक्षा विभाग में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, इसके लिए सभी पहलुओं का गहन अध्ययन कर प्रस्ताव बनाया जाए। जनपद, मंडल और राज्य स्तर के कैडर में सभी बिंदुओं का ध्यान रखा जाए। स्कूलों में एनसीसी और एनएसएस को बढ़ावा दिया जाए और जिन स्कूलों में ये सुविधाएं नहीं हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से इन्हें शुरू किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सीएसआर फंड के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने जीर्ण-शीर्ण स्कूलों की मरम्मत कार्य में तेजी लाने और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बच्चों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों की क्षमता के अनुसार पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतीक्षा सूची तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को राज्य में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, राज्य की सांस्कृतिक विरासत, महान व्यक्तित्वों का उल्लेख, क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, स्वास्थ्य शिक्षा, लोककथाएं, लोक साहित्य, संगीत और कला को शामिल किया जाए।

बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव शिक्षा  रविनाथ रमन, अपर सचिव श्रीमती रंजना, महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा झरना कमठान, अपर सचिव बेसिक शिक्षा एम.एम. सेमवाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को लिखा पत्र, AIIMS ऋषिकेश में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना का किया अनुरोध
  • डीएम आकांक्षा कोंड़े का जनता दरबार बन रहा है समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, पेयजल कनेक्शन की समस्या का 2 दिन में समाधान, एक वर्ष बाद मिला पानी
  • हरिद्वार‑रुड़की विकास प्राधिकरण ने सुशासन कैंप का सफल आयोजन, 38 मानचित्रों का निराकरण
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट में इन 19 बड़े फैसलों पर लगी मुहर…
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, विशेषज्ञों ने CM के कार्यकाल को बताया बेमिसाल
  • रूडकी कोतवाली पुलिस ने गोली से भी तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल की सीज
  • टनकपुर : सीएलजी मीटिंग के बाद नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसपी अजय गणपति ने बनाई स्पेशल QRT टीम
  • अवैध मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों पर पुलिस व ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 मेडिकल स्टोर सील
  • देवराड़ी तल्ली में घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला; डीएम स्वाति एस. भदौरिया की त्वरित कार्रवाई से घायल महिला को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश किया गया एयरलिफ्ट
  • केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने किया दुगड्डा विकासखण्ड का निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की बैठक कर की नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.