रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार बेस अस्पताल में शुरू हुई मैमोग्राफी सुविधा, महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्तन कैंसर की जांच

शेयर करें !
posted on : अगस्त 18, 2026 12:11 पूर्वाह्न

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व निधि के माध्यम से स्थापित मैमोग्राफी प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ। स्तन कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण पिछले दो वर्षों से कोटद्वार में मैमोग्राफी प्रयोगशाला स्थापित कराने के लिए निरंतर प्रयासरत थीं, जो आज सफल हुआ। इस सुविधा से कोटद्वार सहित पौड़ी गढ़वाल और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को स्तन कैंसर की जांच एवं प्रारंभिक पहचान की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “महिलाएं परिवार का केंद्र होती हैं। कई बार परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े, इस चिंता के कारण महिलाएं अपनी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बारे में समय पर परिवार को नहीं बताती हैं। ऐसे में कई बार बीमारी बढ़ जाने के बाद उसका पता चलता है और तब उनकी स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। मैमोग्राफी प्रयोगशाला के माध्यम से महिलाओं में स्तन कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान हो सकेगी और समय रहते आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्तन कैंसर सहित स्तन संबंधी गंभीर रोगों की समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर मैमोग्राफी की सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को जांच के लिए बाहर जाने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगी ।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटद्वार के निदेशक अम्बरीश त्रिपाठी ने कहा कि विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने का अनुरोध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से किया गया था। इसी क्रम में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय में मैमोग्राफी मशीन की स्थापना कराई गई है।

उन्होंने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के अनुरोध पर कोटद्वार में 1500 स्ट्रीट लाइटें, प्रमुख चौराहों पर निगरानी कैमरे, झण्डीचौड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति गृह तथा बेस चिकित्सालय में शौचालय सहित विभिन्न जनोपयोगी कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत जनहित से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय सिंह ने कहा कि चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय में मैमोग्राफी प्रयोगशाला के शुरू होने से यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला प्रदेश का पहला राजकीय चिकित्सालय बन गया है। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।

उन्होंने कहा कि मैमोग्राफी सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को स्तन कैंसर की जांच के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर जांच उपलब्ध होने से महिलाओं को समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय क्षेत्र का प्रमुख राजकीय चिकित्सालय है और यहां आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं जांच सुविधाओं का विस्तार होने से कोटद्वार, भाबर क्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को लाभ मिलेगा।

उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक जांच कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटद्वार के निदेशक अम्बरीश त्रिपाठी, महाप्रबंधक रविंद्र नाथ पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय सिंह, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, आशीष रावत, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, गुरुवचन सिंह, दलजीत सिंह, सुनीता देवी, गोपाल दत्त जखमोला, पार्षद आरती खर्कवाल, रितु चमोली, नीरू बाला खंतवाल, प्रमोद केष्टवाल , राजेंद्र जज़ेडी, अमिताभ अग्रवाल,महेश नेगी, मुन्ना फौजी, कैप्टन गजेंद्र मोहन धस्माना, राकेश देवरानी, गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, विजय लखेड़ा सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.