रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF की वन्य जीवों का शिकार और उनके अंगों की तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्यवाही, 02 हाथी दांत के साथ एक तस्कर को कलियर क्षेत्र से किया गिरफ्तार

बरामद किये गये हाथी दांत  की अंतरराष्ट्रीय बाजार में आधा करोड़ कीमत।

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2023 5:48 अपराह्न
 
हरिद्वार/देहरादून : उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा ईनामी अपराधियों पर कार्यवाही के अलावा अन्य संगठित अपराधों पर भी कार्यवाही करने की योजना बना ली है। वन्य जीव जन्तु के अंगों की तस्करी एक संगठित् अपराध है । इसके लिये कुछ दिवस पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा अपनी एसटीएफ की टीमों को इस संगठित अपराध के खिलाफ भी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे।  जिसके क्रम में एसटीएफ की एक टीम द्वारा जनपद हरिद्वार में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार तथा इनके अंगो की तस्करी में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके सम्बन्ध में खुफिया सूचनायें एकत्रित की जा रही थी, कि दिनांक 05 जनवरी 2023 को STF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद हरिद्वार नगर के कलियर क्षेत्र में वन्य जीव जन्तु के अंगो के तीन अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर हाथी दांत का सौदा करने की फिराक मे है।
इस सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने स्थानीय वन विभाग और कलियर थाना टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए कलियर क्षेत्र से एक अभियुक्त लोकेश बजाज पुत्र सुरेंद्र कुमार बजाज निवासी आवास विकास कालोनी थाना सदर,जनपद शहाजनपुर,उत्तर प्रदेश को 02 हाथी दांत (वजन 760 ग्राम) जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 55 लाख रूपए है,के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये तस्कर के साथ दो अन्य तस्करों को नाम भी प्रकाश में आये हैं जो इस तस्कर के साथ बरामद हाथी दांत को अंतर्राज्यीय बाजार में बेचने की फिराक में थे। प्रकाश में आये दोनों वन तस्कर नौशाद व रिजवान घना कोहरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहें। जिनकी गिरप्तारी हेतु एसटीएफ अभी भी लगातार भिन्न भिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। एसटीएफ टीम द्वारा गिरप्तार किए गए एवं  फरार हो गए अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कलियर हरिद्वार में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत भिन्न भिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद हाथी दांतों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • लोकेश बजाज पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी आवास विकास कालोनी थाना सदर जनपद शहजनपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 45 वर्ष। 

फरार अभियुक्तगण

  1.  रिजवान निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
  2. नौशाद  पुत्र इरशाद  निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश । 

गिरफ्तारी टीम STF

  1. निरीक्षक शरद चंद्र गुसाईं
  2. उप निरीक्षक विकास रावत 
  3. अपर उप निरीक्षक चिरंजीत सिंह
  4. हेड का0 सुधीर केसला
  5. का0 वीरेंद्र राणा
  6. सहयोग-थाना कलियर टीम, टीम वन विभाग
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.