मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2021 9:47 अपराह्न
  • मेलाधिकारी दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई कुम्भ से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश

हरिद्वार : मेलाधिकारी दीपक रावत की अध्यक्षता में आज मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में कुम्भ से सम्बन्धित स्थाई/अस्थाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेलाधिकारी दीपक रावत ने सर्वप्रथम सड़कों के कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में अधिकारियों से पूछा। अधिकारियों ने बताया कि तपोवन में 15 फरवरी तक सड़क तैयार हो जायेगी। बीएचईएल में 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है, रोड़ीवेलवाला में नई रोड तैयार हो गयी है तथा पेंच वर्क 80 प्रतिशत हो चुका है, पिरान कलियर रोड 80 प्रतिशत हो चुकी है, सिडकुल में सड़क का कार्य प्रगति पर है। इस पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिडकुल में प्रतिदिन कितनी सड़क बनी, की रिर्पोट मुझे प्रस्तुत की जाये। अधिकारियों ने यह भी बताया कि रानीपुर झाल पुल 10 फरवरी तक पूर्ण हो जायेगा।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने नगर निगम की सीमा के अन्दर सड़कों की प्रगति के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि तुलसी चौक, भल्ला इण्टर कॉलेज व देवपुरा आदि में 12 में से 07 सड़कें पूरी हो चुकी हैं। पेशवाई रूट के सम्बन्ध उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पेशवाई रूट का अच्छी तरह से पूरा निरीक्षण कर लें। ग्रामीण रोड के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि वर्क आर्डर जारी हो चुके हैं। सोमवार से कार्य शुरू हो जायेगा। बैठक में बस्तीराम व शंकराचार्य की अप्रोच रोड के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई। मेलाधिकारी दीपक रावत ने उप मेलाधिकारियों से सड़कों के सम्बन्ध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निरीक्षण के दौरान थर्ड पार्टी को भी साथ रखें। उन्होंने निर्देश दिये कि जहां आपको सड़क खराब लगती है, तो थर्ड पार्टी को भेजिये। अगर वह सही रिपोर्ट नहीं देती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाये।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी घाटों पर पानी भरपूर होना चाहिये तथा पानी के लेबल का समय-समय पर निरीक्षण भी करते रहें। मेलाधिकारी दीपक रावत ने आस्था पथ पर पानी पहुंचाने के काम के सम्बन्ध में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि 10 फरवरी से पहले पहुंच जायेगा। उन्होंने आस्था पथ पर चल रहे अन्य कार्यों के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
बैठक में मेलाधिकारी दीपक रावत को पेयजल निगम के अधिकारियों ने बताया कि कुल 12 किलोमीटर पाइप लाइन बिछा दी गयी है। चण्डी टापू में जल्दी ही पानी दे दिया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि पावनधाम हास्पिटल में हमने पानी की सप्लाई दे दी है तथा लालजीवाला में 10 फरवरी तक दे देंगे। डामकोठी की मरम्मत के बारे में मेलाधिकारी दीपक रावत द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि पूरा प्लास्टर हटाकर नये सिरे से किया जा रहा है। इस पर मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रात में भी कार्य करते हुये मरम्मत का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाये। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ की दृष्टि से सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से जानकारी ली।

बैठक में मेलाधिकारी दीपक रावत ने जनपद के विभिन्न इलाकों में बन रहे बस अड्डों की प्रगति, शहर के प्रमुख स्थानों, पुलों में कराई जा रही पेण्टिंग्स पुलों की मरम्मत तथा उनकी सुरक्षा, आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये पुलों की सुरक्षा के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी सुरक्षा के मामले में कोई भी समझौता नहीं किया जाये। केबिलिंग वर्क के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है तथा 15 फरवरी तक यह पूर्ण हो जायेगा।

बैठक में मेलाधिकारी ने बिजली के खम्भों की स्थिति, टेण्ट, टिन, शौचालय आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन आपने कितने खम्भे लगाये,इसकी रिपोर्ट हरेक दिन प्रस्तुत करें। इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह, अपर मेलाधिकारी(स्वास्थ्य) डॉ. प्रवीण कुमार, एमएनए जय भारत सिंह, उप मेला अधिकारी अंशुल सिंह, दयानन्द सरस्वती, अधीक्षण अभियन्ता तकनीकी प्रकोष्ठ कुम्भ मेला हरीश पांगती, वित्त नियंत्रक वीरेन्द्र कुमार, विशेष कार्याधिकारी कुम्भ महेश शर्मा, तहसीलदार मंजीत सिंह, लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.