गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह ने बीती रात अंतिम सांस ली है। शनिवार को अलकनंदा तथा पिंडर के संगम पर उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
चमोली जिला पंचायत तथा थराली विधान सभा क्षेत्र की विधायक रही मुन्नी देवी शाह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। गुडगांव के अस्पताल में कई महीनों से उनका उपचार चल रहा था। दो सप्ताह पूर्व ही उन्हें देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। मैक्स अस्पताल से वह अपने आवास पर आ गई थी। बीती रात उन्होंने अपने देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली। मुन्नी देवी शाह 2018 में अपने पति विधायक मगन लाल शाह के आकस्मिक निधन के बाद उप चुनाव में जीतकर विधायक बनी थी। वह 2014 में जिला पंचायत की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। मुन्नी देवी शाह के बेटे गणेश शाह कर्णप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष है।
शनिवार को थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का अलकनंदा तथा पिंडर के संगम पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बेटे गणेश शाह तथा सूरज शाह में मुखाग्नि दी। कर्णप्रयाग में इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अंत्येष्टि में शामिल होकर भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान कर्णप्रयाग उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड, थाना प्रभारी राकेश भट्ट, गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला, जयकृत बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, सभाषद उत्तम नेगी, मनोज पुंडीर, पूर्व सभाषद चेतन मनोडी, रघुवीर नेगी, राजा चौहान, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष डा. मदन मोहन नवनी, अनुज डिमरी, हरनाम लुथरा, सुभाष सती, लक्ष्मी कुमेंडी, दिनेश थपलियाल, केपी सती, संदीप कुमार, पुष्कर रावत, मनोज गुंसाई, दीपक बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र रावत, हरीश मैठाणी, अंकित नेगी, नितिन सती, सुरेंद्र नेगी, राकेश वैष्णव, नवीन डिमरी, कमलेश गैरोला, रहीम सिद्धकी, गिरीश पुरोहित, विनोद डिमरी, अरविंद कुमार आदि ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।


