रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : पकड़ी गई 500 किलोग्राम मिलावटी पनीर की बड़ी खेप

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2022 12:42 पूर्वाह्न

 

देहरादून। उत्तराखंड में यात्रा सीजन शुरू होते ही दूध, दही, मावा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ गई है। सिंथेटिक दूध से लेकर नकली पनीर व मावा जैसे खाद्य सामग्रियों को होटल व रेस्टोरेंट में परोसने की शिकायत पर देहरादून खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई की। टीम ने उत्तर प्रदेश रामपुर से उत्तराखंड में सप्लाई होने वाले दुग्ध उत्पादों की चेकिंग की। जिसमें अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के रामपुर मनिहार ग्रामीण इलाके से देहरादून हरिद्वार और रुड़की सप्लाई के लिए लाया जा रहा 5 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच के लिए पकड़े गए पनीर को सैंपलिंग के लिए रुद्रपुर भेजा गया है। इतना ही नहीं देहरादून के हनुमान चैक सहित अन्य जगह सप्लाई होने वाले दुकानों से भी सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गये हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे और रमेश सिंह के मुताबिक गढ़वाल उपायुक्त आरएस रावत के नेतृत्व में धरपकड़ की कार्रवाई की गई। वाहन के अंदर चेक करने पर प्लास्टिक के ड्रमों में लगभग 5 कुंतल मिलावटी पनीर बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान नेहरू कॉलोनी में यूपी की गाड़ी को गोपाल डेयरी के सामने पकड़ा गया।

अलग-अलग दुकानों में होना था सप्लाई

प्रारंभिक पूछताछ में सप्लाई करने वाले वाहन के ड्राइवर सुभाष शर्मा ने बताया कि दो कुंतल पनीर देहरादून के अलग-अलग दुकानों में सप्लाई होना था, जबकि तीन कुंतल हरिद्वार और रुड़की की बंटी डेयरी में सप्लाई होना था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के मुताबिक पकड़े गए पनीर के लिए बकायदा बिल का पर्चा भी कार्रवाई में बरामद हुआ, जिसमें इकबाल अहमद और इरशाद नाम के व्यक्तियों के हस्ताक्षर पाए गए हैं। देहरादून जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी के मुताबिक पकड़े गए दुग्ध उत्पादों को मुर्तजा प्रधान की ओर से भेजा गया था। इसकी प्रारंभिक जांच पड़ताल में तस्दीक हो चुकी है। लेकिन विडंबना यह है कि मुर्तजा प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए उत्तराखंड एफडी टीम उत्तर प्रदेश में अधिकृत नहीं है।

लंबे समय से सक्रिय है मुर्तजा प्रधान

देहरादून खाद्य सुरक्षा टीम के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रामपुर मनिहार ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला मुर्तजा प्रधान मिलावटी दूध खाद्य पदार्थों की सप्लाई के लिए लंबे समय से उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, रुड़की में सक्रिय है। पिछले दिनों ही मुर्तजा की कई मिलावटी दुग्ध सामग्री को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा धरपकड़ कर नष्ट किया गया था। देहरादून के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के अनुसार शुक्रवार सुबह भी इस धरपकड़ जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि रामपुर के मुर्तुजा प्रधान द्वारा मिलावटी पनीर बनवा कर यूपी उत्तराखंड से स सहारनपर रामपर निहार स्थित सरीफ डेयरी के माध्यम से देहरादून व हरिद्वार के होटल रेस्टोरेंट और डेयरी की दुकानों में सप्लाई की जाती है। प्रारंभिक जांच के अनुसार देहरादून के हनुमान चैक नेहरू कालोनी के गोपाल डेयरी जैसे अन्य स्थानों से भी दुग्ध उत्पादों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.