posted on : दिसम्बर 16, 2021 6:41 अपराह्न
लैन्सडाउन : कोतवाली लैन्सडाउन में 30 अक्टूबर 2021 को एक व्यक्ति निवासी- कैन्ट हॉस्पिटल, लैन्सडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी बहन उम्र- 20 वर्ष, जो घर से बिना बताये कहीं चली गयी। जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया, लेकिन नही मिली और ना ही अभी तक घर वापस आयी। जिस सम्बन्ध में कोतवाली लैन्सडाउन पर गुमशुदगी क्रमाक 04/2021 पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कर्यवाही कर उक्त गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर उक्त युवती को 15 दिसम्बर 2021 प्रजापति कॉलोनी (पंजाब) से सकुशल बरामद एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद
- आरक्षी 202 नापु राहुल फोर
- महिला आरक्षी 171 नापु अरबिन्द देवी