रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लैंसडाउन : डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने विकासखण्ड नैनीडांडा के बूथों का किया औचक निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2021 11:19 पूर्वाह्न
पौड़ी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने रविवार को सांय लैंसडाउन विधानसभा के अन्तर्गत विकासखण्ड नैनीडांडा के बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से पंजीकृत मतदाताओं एवं नए वोटर की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया घर-घर जाकर नए मतदाताओं का फॉर्म 06 भरवाकर उनके नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करना सुनिश्चित करें। कहा कि जो अपने घरों से बाहर दूसरे स्थान पर हैं, उनसे सम्पर्क कर ऑनलाइन फॉर्म भराकर तथा जरूरी कागज ऑनलाइन मंगवाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने विकासखण्ड नैनीडांडा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्वीन, पिपली तथा भौन पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधानुसार आवश्यक उपकरण एवं रेम्प की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई को दूरस्थ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पोलिंग बूथों के लिए चिन्ह्ति छोटे कमरों के स्थान पर बड़े कमरे तथा आने-जाने हेतु दो दरवाजे वाले कमरों में बूथ बनाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता मतदान स्थल पर पहुंचने में असमर्थ हैं, उन्हें घर में ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि अपने बूथ पर 18 व 19 वर्ष के पंजीकृत मतदाताओं की जानकारी अवश्य रखे और जल्द से जल्द नए वोटरों का नाम जोड़ना सुनिश्चित करें। पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन नियमावली में नाम दर्ज व नए वोटर आईडी की जानकारी भी ली। कहा कि जिन लोगों के नाम निर्वाचन नामावली में दर्ज नही है वह फॉर्म-06 भरकर दर्ज करा सकते हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धुमाकोट प्रमोद कुमार, राजस्व निरीक्षक प्रियंका सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.