लक्सर (जोनी चौधरी): लक्सर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी रायसी अंतर्गत आने वाले ग्राम रसूलपुर कंकरखाता पर उपनिरीक्षक ब्रजपाल सिंह मय हमराह कांस्टेबल तरसेम व पीआरडी राजेश के साथ रूटीन गश्त पर थे। तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली के एक युवक जैरी कैन में पानी जैसा कोई संदिग्ध पदार्थ लेकर प्रताप पुर से भगतन पुर गांव की ओर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक ब्रजपाल सिंह व कांस्टेबल तरसेम व पीआरडी राजेश ने घेराबंदी कर जैरीकैन ले जा रहे युवक को पकडा। पूछताछ करने पर जैरी कैन में अवैध कच्ची शराब का पता चला। पुलिस ने पांच लीटर अवैध कच्ची शराब ले जा रहे युवक मांगेराम पुत्र अमर सिंह उम्र निवासी रसूलपुर कंकरखाता को थाना कोतवाली लक्सर लाकर संबंधित धाराओं में निरुद्ध करते हुए मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।




Discussion about this post