posted on : फ़रवरी 6, 2023 11:34 अपराह्न
लक्सर/हरिद्वार : कोतवाली लक्सर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 106/20 मामले में पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला ब्रह्मपुरी रानीपुर से तीन साल से गुमशुदा महिला को 02 नाबालिको के साथ बरामद करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त मुकदमा अपराध संख्या 123/23 से संबंधित नाबालिक को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एकता ममगाई, का0 अरविंद एवं का0 यशपाल सिंह शामिल रहे ।




