posted on : अगस्त 20, 2020 5:35 अपराह्न
कोटद्वार । पहाड़ो मे घूमने आये लोगों के कारण गंदगी फैलाने कि खबर तो अपने बहुत सुनी होगी लेकिन कोरोना काल मे घर आये कुछ युवा ऐसे भी है जो पर्यायवरण को साफ रखने का संदेश भी दे रहे है । गुरुवार को कोरोना महामारी के चलते घर आये युवाओ की एक टीम ने सुबह भारी बारिश होने के बावजूद पुलिंडा रोड मे सफाई अभियान चलाया जिसमे उन्होंने करीब 150 किलो कचरा एकत्रित किया । टीम के संचालक मयंक ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पहाड़ हमारा घर है और इसे साफ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है । हमारे आसपास का वातावरण अगर स्वच्छ रहेगा तो हम भी स्वस्थ और निरोगी रहेंगे ।




Discussion about this post