कोटद्वार । छात्र संघ उपाध्यक्ष भास्कर एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी के माध्यम से डीआईजी गढ़वाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया. ज्ञापन में लिखा है कि कोरोना महामारी के चलते जहां एक तरफ सरकार और प्रशासन द्वारा जनता की मदद की जा रही है वहीं दूसरी तरफ दुगड्डा चौकी इंचार्ज एसआई ओम प्रकाश द्वारा अवैध चालान व आम जनता व छात्र छात्राओं से बदसलूकी की जा रही है.

ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसा ही ओमप्रकाश के खिलाफ दुगड्डा की जनता काफी समय से विरोध जताती रही है कल रविवार को भी काफी छात्र-छात्राओं व आम जनता द्वारा उप निरीक्षक ओमप्रकाश के खिलाफ नाराजगी जताई गई है जिसमें एसआई ओम प्रकाश द्वारा हेलमेट होने के बावजूद चालान काटने वह छात्र छात्राओं से बदतमीजी की गई है उनके द्वारा कोरोना काल में मास्क व हेलमेट की जगह प्रदूषण के चालान काटे जा रहे हैं साथ ही साथ गाड़ी को भी सीज किया जा रहा है सभी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस विषय पर जल्दी से जल्दी कोई उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा छात्र संघ एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।




Discussion about this post