कोटद्वार । युवा कांग्रेस ने तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष अमित राज के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा. जिसमें उन्होंने द्वाराहाट विधायक पर एक महिला द्वारा लगाये उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि द्वाराहाट के भाजपा विधायक पर एक महिला ने यौन शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे को प्रचारित करने वाली भाजपा सरकार व विधायक पर ऐसे आरोप लगते हैं तो स्थिति गंभीर प्रतीत होती है। कहा कि उक्त विधायक पर लगे आरोपों की निष्पक्ष व पक्षपात रहित जांच होनी चाहिए ताकि समाज में पल रही महिला उत्पीड़न की मानसिकता को पूर्णतय नकारा जा सके।




Discussion about this post