कोटद्वार । सर्वजन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेश्वर भट्ट के नेतृत्व में इस बार पार्टी उत्तराखंड के विस चुनाव में प्रबल दावेदारी करेगी। कोटद्वार के पीडब्लूडी गेस्टहाउस में हुई प्रेसवार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुए सर्वजन स्वराज पार्टी के अध्यक्ष देवेश्वर भट्ट ने बताया कि पार्टी सभी 70 सीटों पर विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। सभी 70 विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्त की जाएगी। पार्टी ने छह माह के भीतर एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेशवासियों को छलने का काम किया है। पार्टी अपनी नीतियों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता के बीच जाएगी। बिजेपी कांग्रेश सरकार ने जो काम 20 सालो में नही किए है हमारी पार्टी उन कामो को पूरा करेगी।




Discussion about this post