संजय थपलियाल ने की उक्रांद की सदस्यता ग्रहण
कोटद्वार । उक्रांद द्वारा शनिवार को व्यापार मंडल के सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमें उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि जिस तरह से अन्य राज्यो में क्षेत्रीय दलों की ओर जनता का रुझान व विश्वास बढ़ा है। उत्तराखंड में उत्तराखंड क्रान्ति दल पुरानी भूलो को सुधारते हुए राज्य को बचाने के लिये सभी को एकजुट करेगा। इसके लिये उक्रांद सभी आंदोलनकारी संगठनों व संघर्षकारी ताकतों को एकजुट करेगा। उन्होने बताया कि यूकेडी सभी सत्तर विधान सभाओ पर चुनाव लडकर जीत दर्ज करेगी ।
भट्ट ने कहा कि राज्य का निर्माण जिस मकसद से किया गया था वह सपना बन कर रह गया है। राज्य के आंदोलनकारियों की कुर्बानी व्यर्थ जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य बचाने वाली ताकतों को वह साथ देते रहेंगे। भाजपा या कांग्रेस ने उत्तराखंड नहीं दिया है बल्कि उत्तराखंड आंदोलनकारियों की देन है । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में पहाड़ो पर खेती पूरी तरह खत्म हो चुकी है सरकार की अनदेखी के कारण जानवरो का आतंक जंगलों में है। कागजों में पेड़ लगाए जाते है धरातल में पेड़ों में आग लगाई जाती है। और इसी तरह सरकार पर कई आरोप लगाते हुए वर्तमान सरकार को एक नाकाम सरकार बताया। कार्यक्रम में विहिप के पूर्व महामंत्री (धर्मप्रसार) द्वारा उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की गई ।
यूकेडी नेता महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा कांग्रेस से त्रस्त आ चुकी है. युवा यूकेडी से जुड़कर प्रदेश के हित के लिए कार्य करने के लिए आगे आ रहे है. महेंद्र रावत ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सभी लोग सुरक्षित रहे और कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहे.
केन्द्रीय अध्यक्ष द्वारा फूलमाला पहनाकर संजय थपलियाल का स्वागत किया गया । संजय थपलियाल द्वारा बताया गया कि वह पहाड़ की समस्याओं से आहत है जिसके लिए अभी तक कोई सरकार कार्य नहीं कर पाई है जिससे आहत होकर मैने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की है । प्रेसवार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रशासन द्वारा दी गयी अनुमति के आधार पर ही कार्यकर्ताओ को बुलाया और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया।




Discussion about this post